{"_id":"6abff9614f70d684340b8b73","slug":"the-dream-of-a-permanent-home-for-1129-families-will-be-fulfilled-amethi-news-c-96-1-ame1002-177162-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 1129 परिवारों के पक्के घर का सपना होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 1129 परिवारों के पक्के घर का सपना होगा पूरा
Sat, 03 Oct 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी।जिले के 1129 गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्की छत मिलेगी। इनमें जीरो पॉवर्टी विशेष अभियान के तहत चिह्नित 661 लाभार्थी हैं। शेष 468 लाभार्थी देवी आपदा में क्षतिग्रस्त या कच्चे मकानों की श्रेणी के हैं।
योजना के तहत पात्र परिवारों को 1.20 लाख रुपये की सहायता तीन किस्तों में मिलती है। पहली किस्त 40 हजार, दूसरी 70 हजार और अंतिम किस्त 10 हजार रुपये की है। इसके अलावा मनरेगा से 22 हजार रुपये की मजदूरी भी मिलेगी। इससे लाभार्थी चरणबद्ध तरीके से अपने आवास का निर्माण कर सकेंगे।
जीरो पॉवर्टी विशेष अभियान के तहत पात्र परिवारों को चिह्नित कर योजना का लाभ देने की प्रक्रिया अपनाई गई है। चयनित परिवारों के बैंक खातों में पहली किस्त भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ब्लॉकवार अमेठी में 158, बहादुरपुर 20, भादर 124, भेटुआ 64, गौरीगंज 112, जगदीशपुर 81, जामो 78, मुसाफिरखाना 101, संग्रामपुर 74, रायगढ़ 106, बाजार शुकुल 106, सिंहपुर 47 और तिलोई में 58 लाभार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
पहली किस्त भेजने की प्रक्रिया शुरू
पीडी ऐश्वर्या यादव ने बताया कि चयनित लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किस्त भेजने की प्रक्रिया चल रही है। धनराशि मिलने के बाद लाभार्थी आवास निर्माण शुरू करें। जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत चिह्नित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर योजना का लाभ दिया जा रहा है।