{"_id":"66e73ec1ff324efb2203b654","slug":"the-dog-bit-the-young-man-the-villagers-beat-him-to-death-amethi-news-c-96-1-ame1008-125685-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कुत्ते ने युवक को काटा, ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कुत्ते ने युवक को काटा, ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला
Mon, 16 Sep 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के लाला का पुरवा गांव में रविवार को कुत्ते ने युवक को काट कर जख्मी कर दिया। इसके बाद कई अन्य लोगों को भी काटने की कोशिश की। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने कुत्ते को पीटकर मार डाला।
कोतवाली अमेठी के गांव कालू का पुरवा और पूरे आसरे तिवारी में जंगली जानवर के हमले में दो लोगों के घायल होने के बाद कई गांवों में दहशत है। ग्रामीण भी पूरी तरह सतर्क हैं। रविवार सुबह कालू का पुरवा के पड़ोसी गांव लाला का पुरवा में घर के बाहर बैठे शिव कुमार को कुत्ते ने काटकर लहूलुहान कर दिया।
इसके बाद कई ग्रामीणों को भी काटने के लिए दौड़ाया। गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने कुत्ते को घेर कर मार डाला। इस बीच कुत्ते के हमले में घायल युवक को परिजन सीएचसी ले गए। ग्रामीण जंग बहादुर यादव ने बताया कि सुबह लाला का पुरवा गांव में एक कुत्ते ने युवक को काटकर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। फारेस्टर वीके श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। संवाद