फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The dam built on the river got washed away in the strong flow of water

पानी के तेज बहाव में बह गया नदी पर बना बांध

Sat, 01 Jan 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
The dam built on the river got washed away in the strong flow of water
16 : संग्रामपुर : मालती नदी पर पानी के बहाव में बहा बंधा। -संवाद - फोटो : AMETHI
संग्रामपुर (अमेठी)। कालिकन धाम के पास मालती नदी पर लोगों की सहूलियत के लिए बना बांध शुक्रवार देर रात पानी के तेज बहाव में बह गया। बांध बह जाने से शनिवार को कई गांवों का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूट गया। लोगों को कई किलोमीटर लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है तो जिम्मेदार जानकारी के बावजूद कोई व्यवस्था नहीं कर रहे।
विज्ञापन

संग्रामपुर ब्लॉक क्षेत्र के धनापुर-लोहियानगर संपर्क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग एक करोड़ एक लाख नौ हजार रुपये से मालती नदी पर स्थायी पुल का निर्माण कर रहा है। पुल निर्माण के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं हो इसके लिए पुल के दाहिनी तरफ का तीन-चार पाइप डालकर एक बंधे के साथ रास्ते का निर्माण किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात मालती नदी में नहर का पानी छोड़ दिया गया तो जलस्तर बढ़ने व तेज बहाव में बांध भी बह गया। बांध बहने से गोरखापुर, भैरोपुर, इटौरी व संग्रामपुर समेत कई गांवों का आवागमन बाधित हो गया है। शनिवार सुबह जब चार पहिया वाहन पहुंचे तो बांध गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों की संख्या में चार पहिया वाहनों को वापस लौटना पड़ा। वहीं बाइक सवार पुराने जर्जर पुल से बच के निकल रहे थे। अस्थायी पुल बह जाने के बाद लोगों को कई किलोमीटर की लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है तो जिम्मेदार अस्थायी पुल निर्माण करने के बजाए मौन धारण किये हैं।

विशेषरगंज-कसारा से होकर निकल रहे ग्रामीण
बांध बहने से बड़ी संख्या में लोग कालिकन धाम, ब्लॉक मुख्यालय व सीएचसी समेत लोहिया नगर के लिए करीब 10 किलोमीटर घूमकर विशेषरगंज-कसारा मार्ग की ओर से आना-जाना पड़ रहा है। लोगों को उम्मीद है कि नदी का पानी कम होने के बाद उस पर दोबारा बांध बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed