{"_id":"65c29160d595bea02d0b85b8","slug":"the-contractor-had-created-a-false-story-of-the-attack-to-get-another-gunner-amethi-news-c-96-1-brp1002-113190-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एक और गनर लेने के लिए ठेकेदार ने रची थी हमले की झूठी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एक और गनर लेने के लिए ठेकेदार ने रची थी हमले की झूठी कहानी
Wed, 07 Feb 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। ठेकेदार की सुरक्षा में तैनात गनर की पिटाई के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया है। दावा किया है कि रायबरेली निवासी ठेकेदार ने एक और गनर लेने के लिए सिपाही पर हमले की झूठी कहानी रची थी। पुलिस की जांच में मामला आने के बाद अब ठेकेदार सहित अन्य के खिलाफ परिवाद दाखिल किया जा रहा है। सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए एसपी रायबरेली को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
रायबरेली शहर के क्रांतिपुरी मोहल्ला निवासी ठेकेदार रुपेश भदौरिया की सुरक्षा में रायबरेली पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही रणवीर चावड़ा (26) नियुक्त है। सोमवार को रूपेश अपने चार साथियों के साथ स्कार्पियो कार से फुरसतगंज होते हुए प्रतापगढ़ जा रहे थे। स्कार्पियो सवार पंकज तिवारी के मुताबिक, फुरसतगंज कस्बे से दो किमी. पहुंचे ही थे कि करीब 11.30 बजे सामने से अन्य एसयूवी सवार लोगों से ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। दूसरी स्कार्पियो सवार लोगों ने रूपेश व अन्य लोगों के साथ हाथापाई करने लगे। कहा गया था कि हमलावरों ने सिपाही की पिटाई कर असलहे से हवाई फायरिंग भी की।
इस मामले का खुलासा पुलिस ने मंगलवार को किया है। एसपी डॉ. इलामारन जी ने बताया कि प्रकरण की जांच थाना फुरसतगंज पुलिस ने की। सिपाही ने बताया कि पांच फरवरी की सुबह ढकिया चौराहा के पास जनपद रायबरेली अन्तर्गत मोटरसाइकिल दुर्घटना में मुझे चोटें आईं थी। जिसकी सूचना उसने रूपेश भदौरिया (जिनकी सुरक्षा में मैं तैनात था) को दी थी। रूपेश भदौरिया ने सड़क दुर्घटना में घायल होने की घटना का लाभ लेकर अपनी सुरक्षा में एक और गनर लेने के उद्देश्य से अपने सहयोगी पंकज तिवारी व चालक मोहित यादव के साथ फर्जी झूठी कहानी बनाते हुए थानाक्षेत्र फुरसतगंज में तथाकथित घटना का रूप दिया गया। जांच में सिपाही के साथ मारपीट की घटना झूठी पाई गई।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि फर्जी सूचना देने के आरोप में रुपेश समेत अन्य के खिलाफ परिवाद किया जा रहा है। सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए रायबरेली के एसपी को लिखा गया है।