{"_id":"65ac1f53c95b359fc10762cc","slug":"the-city-was-decorated-garlands-were-put-up-in-the-markets-amethi-news-c-96-1-ame1003-12429-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सज गया शहर, बाजारों में लगाई गईं झालरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सज गया शहर, बाजारों में लगाई गईं झालरें
Sun, 21 Jan 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
अमेठी बाजार सज कर तैयार
अमेठी सिटी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर गौरीगंज शहर को सजाया जा रहा है। कहीं पर झंडे लगाए जा रहे हैं तो कहीं पर झालरें लगाई जा रही है। हर कोई जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है।शहर में दीवारों पर राम के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों का चित्रण किया गया है। साथ ही पूरे शहर में भगवाध्वज लगाया जा रहा है। गौरीगंज कोतवाली में झालर लगाई गई है।
शाहगढ़ कस्बे के श्री कृष्णा एकेडमी में सुंदर कांड का पाठ होगा। श्रीमत परमहंस साधना कुटीर में भजन कीर्तन व सुंदरकांड पाठ के बाद प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति के प्रबंधक संत दीन तिवारी ने बताया कि 22 जनवरी को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शैलेंद्र सिंह कल्लू, शेषनाथ सिंह, अशोक सिंह फौजी आदि मौजूद रहे। घोरहा गांव के घासी बाबा आश्रम पर भी भजन कीर्तन किया गया।
मंदिरों पर हो रही तैयारी
फुरसतगंज (अमेठी)। बहादुरपुर ब्लाक के ओदारी गांव स्थित महादेव के तीन मंदिर व हनुमान जी के एक मंदिर को रंगाई-पुताई कराने के उपरांत बिजली की झालरों से जगमगाया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर है। 22 जनवरी को शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसे ग्राम पंचायत ओदारी में घुमाया जाएगा। क्षेत्र के ओदारी चौराहा, ओदारी गांव, तेजी का पुरवा आदि में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजक समाजसेवी छेदीलाल अग्रहरि ने बताया कि वर्षों के इंतजार के बाद यह अवसर आया है, जिसका सपना हमारे पूर्वजों ने देखा था। जिसके उपलक्ष्य में मंदिरों को जगमगाया जाएगा और प्रसाद वितरित किया जाएगा।