फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The bullies took over the house and the farm

Amethi News: दबंगों ने मकान व खेत पर कर लिया कब्जा

Sun, 27 Apr 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 27 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The bullies took over the house and the farm
अमेठी सिटी। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जमीन विवाद, कब्जा और अतिक्रमण सहित चोरी के मामलों में पीड़ितों ने शिकायतें दर्ज कराईं। अमेठी कोतवाली में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक और मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर टीम भेजी गई।
विज्ञापन



एसपी ने निर्देश दिया कि भूमि विवाद, कब्जा व अन्य गंभीर मामलों का निष्पक्ष जांच कर समय से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्षों को चाहिए कि समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लें और निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करें। गौरीगंज के जुड़ियापुर गांव निवासी बाबूराम ने दिवसाधिकारी को बताया कि वह बुजुर्ग और बेसहारा हैं। कुछ लोगों ने उनके मकान और खेत पर जबरन कब्जा कर लिया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कब्जा नहीं हट पाया। इस पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन



इसी प्रकार अन्नीबैजल गांव के उदयभान ने शिकायत की कि उन्हें घर जाने के लिए रास्ता नहीं मिल रहा है। दो मकानों के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस पर अधिकारियों ने उन्हें ब्लॉक में प्रार्थना पत्र देकर निस्तारण का आश्वासन दिया। मेहनपारा गांव की मैरुन निशा ने शिकायत की कि कुछ लोग उनके रास्ते में अवैध तरीके से कबाड़ रखकर रास्ता रोक रहे हैं और विरोध करने पर मारपीट की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में भी टीम मौके पर रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बस्तीदेई गांव की सुषमा ने गोद में मासूम बच्चे को लेकर रोते हुए गुहार लगाई कि पति शराब पीकर आए दिन पिटाई करता है। शुक्रवार को भी पिटाई कर घर से निकाल दिया। इस पर पुलिस ने तत्काल पति को बुलाकर मामले का निस्तारण कराया। राजगढ़ की दयावती ने भूमि विवाद की शिकायत करते हुए कहा कि उनकी गैरमौजूदगी में लोग निर्माण सामग्री उठा ले गए। इस मामले में जांच के लिए पुलिसकर्मी को भेजा गया।






पड़ोसी कर रहे हैं परेशान
अमेठी के सरैया मोहन निवासी गीता सिंह ने समाधान दिवस पर पहुंचकर एसपी अपर्णा रजत कौशिक, सीडीओ सूरज पटेल व एसडीएम आशीष सिंह के सामने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसी लगातार उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और विरोध करने पर मारपीट करते हैं। एसपी ने थाना प्रभारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed