फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The bullies beat the studio operator, looted 14 thousand

दबंगों ने स्टूडियो संचालक को पीटा, लूटे 14 हजार

Fri, 21 Aug 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
The bullies beat the studio operator, looted 14 thousand
अमेठी। शहर के चौक बाजार स्थित एक स्टूडियो पर बृहस्पतिवार को देर शाम दबंगों ने जमकर कहर बरपाया। उन्होंने न सिर्फ संचालक की पिटाई की बल्कि दुकान में तोड़फोड करते हुए 14 हजार रुपये लूट लिये। भीड़ को अपनी ओर आता देख दबंग मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संचालक का मेडिकल कराते हुए दो नामजद समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बलवंत ओझा चौक बाजार स्थित आस्था स्टूडियो के संचालक हैं। बृहस्पतिवार देर शाम बलवंत दुकान पर मौजूद थे कि चौक बाजार निवासी श्यामू अग्रहरि व जेठूपुर निवासी रामजी अपने पांच साथियों के साथ पहुंच गए। बलवंत कुछ समझ पाते इसके पहले सभी लोग उसकी लाठी-डंडों व धारदार हथियार से पिटाई करने लगे।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर दुकान की ओर अन्य लोगों को आता देख दबंगों ने दुकान में तोड़फोड़ करते हुए दुकान में मौजूद 14 हजार सात रुपये लूटकर मौके से भाग निकले। दबंगों के जाने के बाद संचालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बलवंत को इलाज व मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल से इलाज व मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर श्यामू अग्रहरि व रामजी को नामजद करते हुए पांच अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed