{"_id":"682f79760df291725703aa4d","slug":"the-body-of-an-unknown-youth-was-found-on-the-side-of-the-highway-amethi-news-c-96-1-ame1002-141006-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हाईवे के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हाईवे के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव
Fri, 23 May 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 23 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे के किनारे श्रीरामगंज चौराहे के पास सर्विस रोड स्थित नहर पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई।
मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। उसने धानी रंग की शर्ट, काली पैंट और कमर में बेल्ट पहन रखी थी। इंस्पेक्टर जगदीशपुर धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास से 50 रुपये, बीड़ी का एक बंडल और माचिस बरामद हुई है।
शव की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना भेज दी गई है। पुलिस ने बताया कि 72 घंटे तक शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखा जाएगा। शिनाख्त नहीं होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।