{"_id":"68a76a48b97f87199608b0a4","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-in-a-drain-under-suspicious-circumstances-amethi-news-c-96-1-ame1008-146910-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संदिग्ध हालात में ड्रेन में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संदिग्ध हालात में ड्रेन में मिला युवक का शव
Fri, 22 Aug 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। चार दिन से लापता मोहनगंज के पूरे दरोगा मजरे तिलोई निवासी फूल सिंह उर्फ टोपी लाल (21) का शव संदिग्ध हालात में बृहस्पतिवार को अरियावां गांव के पास गुमिया ड्रेन में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रायबरेली के महराजगंज के सुजातगंज गांव निवासी फूल सिंह उर्फ टोपी लाल (21) अपनी मां चंद्रवती के साथ तिलोई के पूरे दरोगा गांव स्थित अपने मामा राम सिंह व श्याम सिंह के यहां रहते थे। मां चंद्रावती के अनुसार बेटा फूल सिंह 17 अगस्त की रात नौ बजे घर से शौच की बात बताकर निकला था, लेकिन वह रात में नहीं लौटा। 18 अगस्त को सुबह चंद्रावती ने भाइयों के साथ बेटे की खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। परिजनों ने शंकरगंज चौकी पर उसी दिन तहरीर दी थी।
सुबह अरगवां स्थित गुमिया ड्रेन के पानी में ग्रामीणों ने शव देखा। परिजनों ने शव की पहचान लापता फूल सिंह उर्फ टोपी लाल के रूप में की। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। कहा कि परिजनों के अनुसार युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहता था।