{"_id":"6a03842071bcb6433705f4a4","slug":"the-bhawalpur-phc-link-road-will-be-spick-and-span-amethi-news-c-96-1-ame1002-165607-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: चकाचक होगा भावलपुर-पीएचसी संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: चकाचक होगा भावलपुर-पीएचसी संपर्क मार्ग
Wed, 13 May 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 13 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संग्रामपुर के भावलपुर गांव से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाला करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाल है। अब इस सड़क के नवीनीकरण प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। सड़क की मरम्मत पर 35.60 लाख रुपये खर्च होंगे। सड़क बनने से करीब 20 हजार लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
सड़क बदहाल होने से ग्रामीणों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है। सबसे अधिक दिक्कत मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में होती है। बरसात के दिनों में सड़क पर गड्ढों और जलभराव से आवागमन और कठिन हो जाता है। स्कूली बच्चों को भी रोज जोखिम उठाकर विद्यालय जाना पड़ता है। किसानों को ट्रैक्टर और लोडर से फसल बाजार तक पहुंचाने में समस्या आती है।
भावलपुर निवासी रामअवध ने बताया कि उखड़ी सड़क पर वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। मरीज को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में काफी समय लग जाता है। संगीता देवी ने कहा कि बच्चों को स्कूल भेजते समय हमेशा हादसे का डर बना रहता है। किसान रघुवीर सिंह ने कहा कि खराब सड़क से फसल ढुलाई प्रभावित होती है। अमन यादव ने कहा कि सड़क बनने से गांव के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।