फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The Bhagavata Katha conveys a message of service and benevolence.

Amethi News: सेवा व परोपकार का संदेश देती है भागवत कथा

Sun, 14 Jun 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 14 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The Bhagavata Katha conveys a message of service and benevolence.
भादर के खाकी बाबा आश्रम में कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
भादर। श्री खाकी बाबा आश्रम में दूल्हाराय परिवार के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन प्रवाचक सुरेश द्विवेदी ने कहा कि भगवान की भक्ति मनुष्य के जीवन को नई दिशा देती है। कथा सुनने से मनुष्य के भीतर सकारात्मकता का संचार होता है।
विज्ञापन



प्रवाचक ने कहा कि मनुष्य को जीवन में अहंकार, लोभ और क्रोध से दूर रहकर सत्य तथा सदाचार के मार्ग पर चलना चाहिए। कहा कि भागवत कथा का श्रवण केवल धार्मिक लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के विचारों और आचरण को भी परिष्कृत करता है। कथा मनुष्य को सेवा, परोपकार और मानवता का संदेश देती है।
विज्ञापन



प्रवाचक ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी भगवान पर विश्वास बनाए रखने वाला व्यक्ति कभी निराश नहीं होता। भक्ति से आत्मबल बढ़ता है और जीवन की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति मिलती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाने और समाज में प्रेम तथा सद्भाव बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विजय सिंह फौजी, अनिल सिंह, रणजीत सिंह, ओम प्रकाश, पवन कुमार सिंह, उदयभान सिंह कल्लू, राजेश सिंह, मुन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed