{"_id":"60ef209b8ebc3ebf1f1f2ffb","slug":"the-accused-of-escaping-the-teenager-ran-away-from-the-police-station-amethi-news-lko5869417164","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को भगाने का आरोपी थाने से भाग गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को भगाने का आरोपी थाने से भाग गया
विज्ञापन
अमेठी। किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का एक आरोपी मंगलवार को संग्रामपुर थाने से भाग निकला। आरोपी के भाग निकलने के बाद पुलिस के होश उड़ गए। हालांकि पुलिस ने देर रात आरोपी को दोबारा धर दबोचा।
इसी बीच किशोरी के पिता ने एक वीडियो वायरल कर चौकी प्रभारी टीकरमाफी पर पुत्री को बरामद करने के लिए 10 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले से इंकार कर रही है।
संग्रामपुर थाना क्षेत्र की एक किशोरी को उसी के गांव का एक युवक पिछले दिनों तीन अप्रैल को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया। शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद भी पुलिस निष्क्रिय बनी रही। अफसरों के दबाव में किशोरी के साथ दूसरे प्रांत में रह रहे युवक को पकड़कर पुलिस करीब एक हफ्ते पूर्व चौकी लाई।
विज्ञापन
मंगलवार को युवती का कोर्ट में बयान कराया गया। कोर्ट में बयान होने के बाद पुलिस किशोरी व आरोपी को लेकर थाने आई। इसी बीच आरोपी युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। जानकारी होने के बाद पुलिस ने थाने के आसपास बड़े भूभाग पर फैले जंगल में उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।
मामला बाहर न निकले इसके लिए पुलिस ने किशोरी के पिता को इस बाबत किसी से कोई बात नहीं करने और आरोपी के दिखने पर तत्काल सूचना देने को कहा। इसी बीच किसी ने पूरे मामले व इस संबंध में पुलिस से बात करते पीड़ित पिता का वीडियो बना लिया। पिता की पुलिस से हो रही बातचीत में दूसरी तरफ मौजूद पुलिस अधिकारी यह कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि इस बात की चर्चा किसी से नहीं करना।
बुधवार को दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वायराल वीडियो में पीड़ित पिता युवक व अपनी पुत्री को हफ्ते भर से थाने में रखने, पुत्री को बरामद करने के नाम पर चौकी प्रभारी टीकरमाफी धीरेंद्र वर्मा पर 10 हजार रुपये लेने, आरोपी के थाने से भागने का आरोप लगाता दिख रहा है। इन सबके बीच देर रात आरोपी को पुलिस ने दोबारा धर दबोचा।
सीओ अर्पित कपूर ने पीड़ित पिता के बयान को प्रथम दृष्टया मनगढ़ंत बताया है। कहा कि इसके बावजूद पीड़ित पिता के द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी।