फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The accident took away the happiness of two families.

Amethi News: हादसे ने छीन लीं दो परिवारों की खुशियां

Mon, 19 Jan 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 19 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
The accident took away the happiness of two families.
 जिला अस्पताल में गमगीन मृतक दीपक सिंह के परिजन। संवाद
अमेठी सिटी। गौरीगंज से गुजरने वाले बांदा-टांडा हाईवे पर रविवार सुबह हुई रोडवेज बस और कार दुर्घटना ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसा बस में बैठे दवा व्यवसायी दीपक सिंह व कार सवार सुरजीत सिंह यादव के परिवार को जीवनभर न भूलने वाला दुख दे दिया।
विज्ञापन



हादसे में घायल शाहगढ़ के हरैया गांव निवासी राजेंद्र ने बताया कि वह भाई युवराज के साथ रायबरेली जा रहे थे। सुबह कोहरा काफी घना था। शहर सीमा से बाहर निकलने के बाद बस की गति अधिक थी। यात्रियों ने चालक से गति कम रखने की बात कही, मगर ध्यान नहीं दिया गया। बरनाटीकर के पास इस बात पर एक यात्री से बहस भी हुई, इसके बाद भी गति में कमी नहीं आई।
विज्ञापन



बस में सवार सरायभागमानी गांव निवासी अर्चना ने बताया कि दुर्घटना के समय जान जाने का भय महसूस हुआ। रेखा ने कहा कि कोहरे में अधिक गति से बस चलना दुर्घटना का कारण बना। सुमन ने बताया कि कार भी ट्रक को ओवरटेक करती हुई तेज गति में थी। अचानक ब्रेक लगते ही यात्री सीटों से टकरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



आगे बैठा व्यक्ति शीशा तोड़ते हुए सड़क पर गिर पड़ा। ब्रेक लगने के बाद बस करीब 20 मीटर तक फिसलती हुई खड्ड में उतर गई। दुर्घटना में जान गंवाने वाले दीपक गौरीगंज में क्लीनिक संचालित करते थे। वह बस से दवा लेने रायबरेली जा रहे थे। कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह के पुत्र दीपक की मौत से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed