{"_id":"613cd4828ebc3edadd1cb7e7","slug":"test-of-81-peoples-including-brother-of-death-brother-sister-amethi-news-lko595090755","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भाई व परिवार सहित 81 लोगों हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भाई व परिवार सहित 81 लोगों हुई जांच
विज्ञापन
12 : अमेठी : परसावां गांव में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। -संवाद
- फोटो : AMETHI
अमेठी। ब्लॉक के परसावां गांव में बुखार से भाई-बहन की मौत के बाद स्वास्थ्य टीम ने गांव में कैंप लगा रखा है। मौत के दूसरे दिन बुखार से पीड़ित मृतक का भाई व परिवार समेत अन्य लोगों की जांच की गई। शुक्रवार शाम तक हुई 60 लोगों की जांच में सभी की डेंगू, मलेरिया व टाइफाइड की जांच निगेटिव मिली। तो शनिवार को 21 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
स्थानीय ब्लॉक के परसावां गांव निवासी रामलाल कश्यप की 20 वर्षीय पुत्री कविता और 14 वर्षीय पुत्र हर्षित की दो दिन के भीतर बुखार से मौत हो गई थी। रामलाल का दूसरा बेटा हनुमान (18) भी बुखार से पीड़ित है। शुक्रवार को मृतक के परिवारीजन जांच कराने को तैयार नहीं हुए थे।
इसके बाद मौके पर पहुंचे सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे तथा एसडीएम महात्मा सिंह के निर्देश पर गठित मेडिकल टीम गांव के 60 लोगों की जांच कर उन्हें मौके पर ही दवा की किट वितरित की।
विज्ञापन
दूसरे दिन शनिवार को टीम ने बुखार से पीड़ित चले रहे मृतक के भाई हनुमान व अन्य परिवारीजनों सहित 21 लोगों की डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड की जांच की। जांच के बाद संदिग्ध मरीजों को दवा किट निशुल्क उपलब्ध कराई गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह शुक्रवार से ही स्वास्थ्य टीम के साथ गांव में कैंप कर रहे हैं।
कराया जा रहा एंटी लार्वा का छिड़काव
शनिवार को सीएचसी अधीक्षक की निगरानी में परसावां गांव में लार्वी साइड व ब्लीचिंग का छिड़काव कराया गया। ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों को अपने घरों के साथ ही आसपास साफ-सफाई करने तथा जल भराव नहीं होने देने की सलाह दी जा रही है।
बरतें सावधानी
अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि इस समय डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड एवं वायरल फीवर का सीजन चल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि गर्म पानी पिएं। मच्छरदानी में सोएं। पूरी आस्तीन वाले और फुल साइज के कपड़े पहनें। आसपास पानी जमा न होने दें।
गांव में भय का माहौल
परसावां गांव में बुखार से एक ही घर में दो मौत से भय का माहौल है। सगे भाई-बहन की मौत के बाद जहां गांव में मातम पसरा है वहीं लोगों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। हर किसी के मन में रहस्यमयी बुखार को लेकर दहशत है।