फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   tentative list of panchayat election will be

आज जारी होगी पंचायत आरक्षण की अनंतिम सूची

Fri, 19 Mar 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
tentative list of panchayat election will be
गौरीगंज (अमेठी)। पंचायत चुनाव आरक्षण को लेकर कोर्ट के निर्देश पर कायम उहापोह शनिवार को आंशिक रूप से समाप्त हो जाने की उम्मीद है। शनिवार को पंचायत आरक्षण (डीडीसी, बीडीसी व ग्राम प्रधान) की अनंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन

ब्लॉक व डीपीआरओ कार्यालय की ओर से तैयार सूची को 15 जिला स्तरीय अफसरों की निगरानी में शुक्रवार को त्रुटि रहित करने का काम किया गया। देर शाम तक नामित अफसर विकास भवन सभागार में तैयार सूची को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर पदों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने के बाद कोर्ट के निर्देश पर वर्ष 2015 के आधार पर आरक्षण सूची का इंतजार कर रहे प्रत्याशियों का इंतजार आज समाप्त होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान, डीडीसी, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों की तैयार सूची को त्रुटि रहित कराने के लिए सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने डीडीओ, पीडी, जिला कृषि अधिकारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार समेत 15 जिला स्तरीय अफसरों को ब्लॉकवार नामित किया है।
नामित अफसर विकास भवन सभागार में शुक्रवार को दोबारा तैयार पदवार आरक्षण सूची का मिलान कराने में जुटे रहे। सीडीओ ने आरक्षण का मिलान कराने में जुटे अफसरों को पूरी सावधानी के साथ तैयार सूची में त्रुटियों को देखकर अंतिम रूप देने का निर्देश दिया।

डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि डीडीसी, बीडीसी व ग्राम प्रधान की सूची तैयार है। ग्र्राम पंचायत सदस्यों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कहा कि कोर्ट व आयोग के निर्देशानुसार शनिवार को ग्राम प्रधान, बीडीसी व डीडीसी तथा रविवार को ग्राम पंचायत सदस्य पद के आरक्षण सूची का अनंतिम प्रकाशन किया जाएगा। प्रकाशन के बाद 23 मार्च तक आपत्तियां प्राप्त कर 26 मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed