{"_id":"5f9c48b68ebc3e9b7b6a7302","slug":"ten-corona-positives-again-found-in-amethi-amethi-news-lko5478259118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में फिर मिले दस कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में फिर मिले दस कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
अमेठी। अलग-अलग स्थानों से एकत्र ककर जांच के बाद गुरुवार देर रात जिला प्रशासन को मिली संकलित रिपोर्ट में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 1,572 सैंपल की रिपोर्ट में 1,562 निगेटिव पाए गए। जिले में अब तक 27 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है।
जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिश व जागरूकता के बाद जिले में अब प्रतिदिन मिलने वाली कोरोना मरीजों की संख्या घट रही है। बृहस्पतिवार रात अलग-अलग स्थानों से संग्रहित 1,572 सैंपलों में 10 लोग पॉजिटिव मिले।
शुक्रवार को ही अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित के स्वस्थ होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। जांच रिपोर्ट में जामो ब्लॉक के अलग-अलग गांव के तीन, भादर ब्लॉक के दो तथा अमेठी, बहादुरपुर, सिंहपुर, भेटुआ व जगदीशपुर ब्लॉक में के गांव में रहने वाले एक-एक स्थानीय नगारिक पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने प्रोटोकॉल के तहत संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान समेत संक्रमित क्षेत्र के संक्रमण मुक्त करने का कार्य युद्ध स्तर पर करने का निर्देश दिया है।
डीएम ने मरीजों की हालत व उनकी सुविधा के अनुसार उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की है। अब तक मिले 2,869 कोरोना मरीजों में 2,708 ठीक हो चुके हैं तो 27 की मौत हो चुकी है। इस समय मात्र 134 मरीज उपचाराधीन हैं।