फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teenagers will take vaccine at 168 sites from today

आज से 168 स्थलों पर किशोरों को लगेंगे टीके

Sun, 02 Jan 2022 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Teenagers will take vaccine at 168 sites from today
अमेठी। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के लिए टीकाकरण अभियान आज से शुरू होगा। जिले में टीकाकरण के लिए 168 सत्र स्थल चिह्नित करने के साथ मोबाइल टीम किशोरों को टीका लगाएगी।
विज्ञापन

देश में ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद बढ़ते संक्रमण की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद है। शासन के निर्देश पर सोमवार से 15 से 18 वर्ष के किशोरों के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू हो रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीएस अग्रवाल ने बताया कि जिले में कुल एक लाख 30 हजार 991 किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

इसके लिए जिले में 168 सत्र स्थल बनाए गए हैं। जिले की सभी सीएचसी, पीएचसी के अलावा 40 मोबाइल टीम, 30 विद्यालयी टीम शहरी-ग्रामीण व अन्य स्थलों पर टीकाकरण का कार्य करेंगी। रविवार को सभी सीएचसी व पीएचसी के साथ ही अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी टीकाकरण अभियान को लेकर व्यवस्थाएं करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगाई जाएगी कोवैक्सीन
सीएमओ सीमा मेहरा ने बताया कि किशोरों को कोवैक्सीन की डोज दी जाएगी। किशोर पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करा रहे हैं। जो किशोर पंजीकरण नहीं करा सके हैं उनका बूथ पर तत्काल पंजीकरण करके टीका लगाया जाएगा। कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के किशोरों के पास अगर आधार कार्ड नहीं होगा तो वे स्कूल सर्टिफिकेट जिस पर जन्मतिथि हो उसे दिखाकर टीका लगवा सकेंगे।
दस जनवरी से बूस्टर डोज
सीएमओ ने बताया कि दस जनवरी से बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इसमें हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed