{"_id":"6aa3018cb29f5d577f05681b","slug":"teenager-found-unconscious-under-suspicious-circumstances-dies-during-treatment-amethi-news-c-96-1-ame1002-175387-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संदिग्ध हालात में बेसुध मिला किशोर, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संदिग्ध हालात में बेसुध मिला किशोर, उपचार के दौरान मौत
Fri, 11 Sep 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज के भदैया महमूदपुर गांव में गमगीन मृतक के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
फुरसतगंज। पूरे लाल का पुरवा मजरे भदैया महमूदपुर गांव निवासी शिवकुमार का 13 वर्षीय पुत्र नीरज बुधवार को गांव के बाहर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। उपचार के दौरान एम्स रायबरेली में उसकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार नीरज बकरी के लिए पत्ती तोड़ने घर से निकला था। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिवार के लोग उसकी तलाश करने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों ने नीरज के गांव के बाहर बेसुध पड़े होने की सूचना दी। परिजन उसे सीएचसी फुरसतगंज ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया।
वहां से नीरज को एम्स रायबरेली भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। नीरज का शव घर पहुंचते ही मां गीता बेटे को देखकर बिलख पड़ीं। पिता शिवकुमार भी खुद को संभाल नहीं सके। भाई-बहनों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक नंद हौसिला यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। परिजनों की ओर से किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।