फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teenager dies after coming into contact with a snapped HT line.

Amethi News: टूटी एचटी लाइन की चपेट में आने से किशोर की मौत

Mon, 03 Aug 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 03 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after coming into contact with a snapped HT line.
जगदीशपुर। भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र के दिछोली गांव में रविवार सुबह खेत में टूटी पड़ी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से सोनू (14) की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



परिजनों के अनुसार राम मनोहर प्रजापति का बेटा सोनू सुबह गांव के कुछ बच्चों के साथ शौच के लिए गया था। इसी दौरान संजय बरनवाल के खेत में टूटी पड़ी 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ऊर्जा निगम को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के करीब 20 मिनट बाद आपूर्ति बंद की गई। इसके बाद किसी तरह सोनू को तार से अलग कर ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे से करीब 20 मिनट पहले ही सुनील ने विभाग को तार टूटने की सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप है कि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती तो किशोर की जान बच सकती थी। सोनू की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां लक्ष्मी बेटे के शव से लिपटकर बिलखती रहीं। बहनें जानवी और संचिता का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता राम मनोहर और बड़े भाई रामजस गमगीन रहे।


परिजनों ने ऊर्जा निगम की लापरवाही को बेटे की मौत का जिम्मेदार बताते हुए तहरीर दी है। प्रभारी अवर अभियंता करपिया आलोक शर्मा ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। थानाध्यक्ष अजयेंद्र पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed