{"_id":"6ae63a15c42d3c6dd50076a5","slug":"teenage-girl-raped-while-returning-from-the-market-found-unconscious-in-a-field-amethi-news-c-96-1-ame1024-179417-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बाजार से लौट रही किशोरी से दुष्कर्म, खेत में मिली बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बाजार से लौट रही किशोरी से दुष्कर्म, खेत में मिली बेहोश
Sun, 01 Nov 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर। बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रही 14 वर्षीय किशोरी शुक्रवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में बेहोशी की हालत में मिली। परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है।
पिता के बयान से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को प्रसारित हुआ। इसमें पिता ने दुष्कर्म की वारदात में तीन लोगों के शामिल होने का दावा किया है। हालांकि वीडियो में किए गए दावे की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। पिता के मुताबिक शुक्रवार शाम उनकी बेटी बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में साइकिल खराब होने पर वह पैदल आने लगी। कुछ देर बाद उसकी बड़ी बहन से मुलाकात हुई।
बड़ी बहन सब्जी लेकर घर चली गई, जबकि किशोरी साइकिल लेकर खेत के रास्ते से आने लगी। शाम तक बेटी घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश में निकले। रास्ते में उसकी साइकिल और पास में बाइक खड़ी मिली। कुछ दूरी पर किशोरी खेत में बेहोशी की हालत में मिली। पिता ने एक किशोर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोर को निगरानी में लेकर बाल न्यायालय में पेश किया गया है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। पिता की ओर लगाए गए आरोप प्रारंभिक जांच में सही नहीं मिले हैं।