फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teenage girl climbs mobile tower, insisting on calling an acquaintance.

Amethi News: परिचित को बुलाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी

Wed, 01 Jul 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 01 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl climbs mobile tower, insisting on calling an acquaintance.
बाजारशुकुल के एक गांव में लगी लोगों की भीड़। स्रोत: ग्रामीण
बाजारशुकुल। एक गांव की रहने वाली किशोरी मंगलवार सुबह गांव के बाहर लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने नीचे उतरने से इन्कार करते हुए अपने एक परिचित किशोर को बुलाने की जिद पकड़ ली। पुलिस और मुसाफिरखाना से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब चार घंटे तक पुलिस, फायर कर्मी और ग्रामीण उसे समझाने में जुटे रहे, लेकिन वह नहीं मानी। अंततः पुलिस ने संबंधित परिचित किशोर को मौके पर बुलाया। किशोर टावर पर चढ़ा और बातचीत के बाद किशोरी उसके साथ सुरक्षित नीचे उतर आई।
विज्ञापन



ग्रामीणों के अनुसार किशोरी सुबह करीब चार बजे टावर पर चढ़ी थी। उसे उतारने के प्रयास पर उसने छलांग लगाने की चेतावनी दी। एहतियात के तौर पर टावर के नीचे एयर बैग, टेंट, रजाई और गद्दे लगाए गए। किशोरी ने टावर से एक अंगूठी नीचे फेंकी, जिस पर अंग्रेजी का जी अक्षर अंकित था।
विज्ञापन



उसने बताया कि परिचित के आने पर ही वह नीचे उतरेगी। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने संबंधित किशोर को बुलाया, जिसके समझाने पर किशोरी सुरक्षित नीचे आ गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं, लेकिन परिजनों और पुलिस ने किसी भी वजह की पुष्टि नहीं की। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार किशोरी का मनोरोग का उपचार चल रहा है। दोनों को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed