फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teaching with modern technology will start in ITI from August

Amethi News: अगस्त से आईटीआई में शुरू होगी आधुनिक तकनीक से पढ़ाई

Tue, 25 Jun 2024 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 25 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Teaching with modern technology will start in ITI from August
 अमेठी आईटीआई में तैयार एडवांस टेक्नोलॉजी से युक्त वर्कशॉप।
सूर्य प्रकाश शुक्ला
विज्ञापन

अमेठी। जिले के दो आईटीआई में अध्ययनरत विद्यार्थियों को नवीन सत्र में अगस्त माह से एडवांस टेक्नोलॉजी से युक्त वर्कशॉप में तकनीकी शिक्षा मिलेगी। टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के सहयोग से सरकार ने आईटीआई में आधुनिक नई तकनीकी के माध्यम से बच्चों को तकनीकी शिक्षा दिलाई जाने की कवायद कर रही है। अमेठी और जायस स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में करीब 72 करोड़ की लागत से आधुनिक संसाधनों, मशीनों एवं सुविधाओं से युक्त वर्कशॉप बनकर तकरीबन तैयार की हो चुकी है।
केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से देश की इकोनॉमी बढ़ाने को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जहां बड़े-बड़े उद्योगों की स्थापना हो रही है वहीं सरकार ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश सरकार ने टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के सहयोग से राजकीय औद्योगिक संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को आधुनिक टेक्नोलॉजी युक्त तकनीकी शिक्षा को लेकर एडवांस रोबोटिक लैब एवं क्लास रूम के साथ ही अन्य मशीनों के माध्यम से शिक्षा देने की व्यवस्था की है। जिले के अमेठी और जायस स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में करीब 72 करोड़ (जिसमें प्रति वर्कशाॅप 36 करोड़ रुपये) की लागत से आधुनिक कंप्यूटर युक्त छह क्लास रूम, एडवांस रोबोटिक मशीन और एक इलेक्ट्रॉनिक कार, एक डीजल पिकअप व दो बैटरी से चलने वाले ई-टेंपो की आपूर्ति हो चुकी है। इसके साथ ही सामानों की कटिंग करने वाली मशीन, मशीनों का लेआउट, पेंट बूथ मशीन, प्लंबरिंग लैब के साथ ही अन्य सुविधा होगी। इन मशीनों के माध्यम से बच्चे एडवांस टेक्नोलॉजी की जानकारी प्राप्त कर आसानी से औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य आरके गौतम ने बताया कि वर्कशॉप क्लासरूम सहित सभी बनकर तैयार हो गए हैं, मशीन आ गई है, पहला सत्र अगस्त माह से शुरू होने की उम्मीद है। कहा कि एडवांस टेक्नोलॉजी से युक्त वर्कशॉप में कंप्यूटराइज्ड आधुनिक मशीनों के माध्यम से एडवांस टेक्नोलॉजी, रोबोट, ड्रोन समेत अन्य आधुनिक तकनीकी शिक्षा बच्चों को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कोर्सों का मिल चुका अप्रूवल
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य आरके गौतम ने बताया कि लॉन्ग टर्म कोर्स (दो वर्ष) और शॉर्ट टर्म (घंटे निर्धारित व तीन से छह माह) के होते हैं। लॉन्ग और शॉर्ट टर्म कोर्स में 23 से अधिक कोर्स हैं। उन्होंने बताया कि दो वर्ष के कोर्स में मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल, एडवांस सीएनसी मशीनिंग, बेसिक ऑफ डिजाइनर एंड वर्चुअल वेरिफिकेशन (मैकेनिकल), इलेक्ट्रिकल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन और एक वर्ष के कोर्स में आरटिशियन यूजिंग एडवांस्ड टूल्स और मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन की संस्तुति मिली है।

पहले सत्र में चलेंगे तीन दीर्घकालिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य आरके गौतम ने बताया कि पहले सत्र में अमेठी और जायस में तीन-तीन कोर्स चलेंगे। अमेठी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एडवांस सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन, मशीन इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल, इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन तथा जायस में मशीन इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल और ऑटोमेशन एवं प्लंबर के पाठ्यक्रम चलेंगे। इन कोर्सों के संचालन के संबंध में निदेशालय की ओर से आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed