फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teachers protested against the new pension scheme

Amethi News: शिक्षकों ने किया नई पेंशन योजना का विरोध

Wed, 04 Sep 2024 04:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 04 Sep 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Teachers protested against the new pension scheme
अमेठी सिटी। जिले के इंटर कॉलेजों के शिक्षक नई पेंशन योजना व यूनीफाइड पेंशन योजना, यूपीएस का लगातार विरोध कर रहे हैं। आंदोलन के क्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक एकजुट शिक्षक संघ के सदस्य एक से छह सितंबर तक बांह पर काली पट्टी बांधेंगे। तिलोई के एसपीएन इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने प्रमोद पाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इसी क्रम में मंगलवार को गौरीगंज का रणंजय इंटर कॉलेज, भीमसेन इंटर कॉलेज बड़गांव, केसीआरसी इंटर कॉलेज शुकुल बाजार, एएच इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना, जनता इंटर कॉलेज अहद, जनता इंटर कॉलेज रामगंज, अंबे राय इंटर कॉलेज गाजनपुर दुअरिया, गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी आदि में शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। जिला मंत्री आनंद कुमार जायसवाल ने बताया कि अटेवा के समर्थन में पुरानी पेंशन की मांग शिक्षक कर रहे हैं। यूपीएस व एनपीएस का विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर बृजेश कुमार यादव, आलोक पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed