फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teachers demonstrated at the BSA office

Amethi News: शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय में किया प्रदर्शन

Wed, 25 Jun 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 25 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Teachers demonstrated at the BSA office
अमेठी सिटी। परिषदीय विद्यालयों की पेयरिंग व मर्जिंग योजना पर रोक लगाने की मांग के साथ शिक्षक संगठन ने बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा।
विज्ञापन



प्रोफेसर टीचर एंड नॉन टीचिंग इंप्लाइज ऑर्गेनाइजेशन, प्रोटॉन के जिलाध्यक्ष केके कनौजिया ने मंगलवार को बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि 16 जून को शासन से जारी आदेश के अनुसार अपर्याप्त नामांकन वाले विद्यालयों को विलय करने की प्रक्रिया की जा रही है, जो शिक्षा के अधिकार अधिनियम व राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम का उल्लंघन है।
विज्ञापन




संगठन छात्रों के शैक्षिक अधिकार, सुलभ शिक्षा, शिक्षक, शिक्षा मित्र और सरकारी स्कूलों की गरिमा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मर्जिंग नीति का विरोध करते हुए कहा कि इससे उत्तर प्रदेश शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी कमजोर हो जाएगी। इस मौके पर हरिकेश यादव, श्रीकांत शर्मा, रिफाकत हुसैन, प्रेमचंद यादव, सुनील कुमार, राम लखन, अभिषेक चौधरी, राजेंद्र राणा, रामदेव, उमेश कुमार विश्वकर्मा, हरिप्रसाद यादव, रामबरन राजपूत, अवशेष कुमार, मंसाराम, हरिशंकर, विजय चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed