{"_id":"67534936e2728dd3b403bcf4","slug":"tauheed-said-for-the-last-timebrother-i-have-come-to-lucknow-the-train-is-at-seven-oclock-amethi-news-c-96-1-lu11005-130818-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आखिरी बार तौहीद बोला...भाई मैं लखनऊ आ गया हूं, सात बजे की ट्रेन है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आखिरी बार तौहीद बोला...भाई मैं लखनऊ आ गया हूं, सात बजे की ट्रेन है
Sat, 07 Dec 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भाई मैं लखनऊ आ गया हूं। सात बजे की ट्रेन है। उससे आ रहा हूं। यह बात बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर मौत के घाट उतारे गए यात्री तौहीद की उनके बड़े भाई तौसीक से हुई थी। तौसीक ने बताया कि ट्रेन में चढ़ने-उतरने के दौरान आरोपियों से तौहीद का विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने तौहीद को दो-तीन थप्पड़ भी मारे थे। उसके बाद ही मृतक ने अपने पिता को स्थिति की जानकारी दी थी।
तौसीक ने बताया कि वह और ताबिल जब निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो आरोपी उनके भाई को घेरे खड़े थे। जब उन्होंने भाई की ये हालत देखी तो कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में हाथापाई हो रही थी। तभी हमलावरों के पास मौजूद स्टील की स्टिक व चाकू से हमला कर दिया था। तौसीक के मुताबिक उनके मृतक भाई की पीठ में चार व सीने में दो चाकू लगे थे। घायल तालिब के पेट में एक चाकू लगा।
तौसीक ने बताया कि उनका भाई पांच दिन पहले अंबाला गया था। ट्रक की बॉडी का कुछ हिस्सा तैयार कर वापस आ रहा था। तभी उसके साथ घटना हाे गई। बताया कि पकड़े गए आरोपियों की उन्होंने पहचान की है। इन्हीं लोगों ने हमला किया था। बताया कि मुकदमा दर्ज हो गया है। सही आरोपी पकड़े गए हैं। पकड़े गए लोगों ने पुलिस के सामने घटना कुबूल भी की है।
विज्ञापन
तौहीद की शादी के लिए देखी जा रही थी लड़की
परिवार के लोग तौहीद की शादी की तैयारियां कर रहे थे। तौसीक के मुताबिक कुछ दिन पहले ही उन लोगों ने तौहीद के लिए लड़की देखी थी। कई अन्य जगहों से भी शादी की बात चल रही थी। जल्द ही शादी फाइनल कर उसका निकाह करने की तैयारी थी, लेकिन परिवारवालों की हसरतें धरी रह गईं।
वाराणसी के यात्री ने बनाया था वीडियो
बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन में जब तौहीद और उनके भाइयों पर आरोपियों ने हमला किया था, तब वाराणसी के एक यात्री ने घटना का वीडियो बनाया था। सूत्रों का कहना है कि इस वीडियो को यात्री ने आरपीएफ को दिया। यही वीडियो आरपीएफ के जवान ने जीआरपी सुल्तानपुर को दिया था। जिसके आधार पर जीआरपी को हमलावरों को पकड़ने में मदद मिली। उसी आधार पर हमलावरों की पहचान के बाद पकड़ा गया था। हालांकि अब तक यह वीडियो वायरल नहीं हुआ है। लेकिन घटना की सच्चाई जानने के लिए वीडियो से जीआरपी को मदद मिली है।