फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Tala village pond will be renovated with Rs 21.87 lakhs

Amethi News: 21.87 लाख से संवारा जाएगा ताला गांव का तालाब

Sat, 28 Dec 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 28 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Tala village pond will be renovated with Rs 21.87 lakhs
अमेठी सिटी। क्षेत्र की ताला ग्राम पंचायत स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण 21.87 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। तालाब को गहरा करने के साथ ही पटरी पर पौधे रोपित किए जाएंगे। इसे पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन




जिला पंचायत ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित तालाबों को संवारने का बीड़ा उठाया है। योजना के तहत अमेठी ब्लॉक क्षेत्र के ताला ग्राम पंचायत में उपेक्षित पड़े तालाब को गहरा करते हुए जल संरक्षण की व्यवस्था बनाई जाएगी। वहीं, तालाब के किनारे पटरियां बनाकर उसे ग्रामीणों के मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उपेक्षित पड़े तालाब का सौंदर्यीकरण कराने के लिए पिछले दिनों जिला पंचायत ने बैठक में प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद 21.87 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन



शासन ने 15वें वित्त आयोग के टाइड फंड से काम कराने की मंजूरी दे दी है। इसी के साथ जिला पंचायत ने तालाब के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीन माह में तालाब की खोदाई करते हुए जल संरक्षण प्रबंध के साथ ही चारों किनारे पाथ-वे, लाइट, बच्चों के झूले, बैठने के लिए बेंच, तालाब में स्वच्छ पानी की व्यवस्था की जाएगी। पौधे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन माह में पूरा होगा कार्य
अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र बहादुर ने बताया कि तालाब का जीर्णोद्धार करवाते हुए इसे पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। सौंदर्यीकरण के बाद यह ग्रामीणों के आकर्षण का केंद्र होगा। इसके जीर्णोद्धार से जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed