फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Swimming enthusiasts will have to wait now

Amethi News: तैराकी के शौकीनों को अभी करना पड़ेगा इंतजार

Fri, 21 Apr 2023 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Swimming enthusiasts will have to wait now
तरणताल का होता निर्माण
अमेठी। मुंशीगंज रोड पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम परिसर में बनकर तैयार तरणताल अब खामियां दुरुस्त होने तथा हैंडओवर के बाद ही शुरू होगा। पहले एक अप्रैल से इसे शुरू किए जाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

शहर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में बच्चों के साथ ही बड़ों के लिए तरणताल का निर्माण कार्य चल रहा है। विभाग की ओर से एक अप्रैल से तरणताल का शुभारंभ किए जाने की बात कही गई थी। हालांकि कार्यदायी संस्था की ओर से कुछ शेष कार्य अभी कराए जा रहे हैं। कुछ खामियां भी सामने आई हैं। इन्हीं वजहों से तरणताल अब तक हैंडओवर नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार, तरणताल को पहले दुरुस्त किया जाएगा। इसके बाद खेल मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री की ओर से पहले निरीक्षण किया जाएगा। फिर स्टेडियम के हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद ही तरणताल का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उप क्रीड़ाधिकारी मो. मुर्शरफ खां ने बताया कि तरणताल के संचालन को लेकर तैयारियां की गई थीं। लाइव सेवर के रूप सुल्तानपुर के रोहित सिंह को संबद्ध भी किया गया था। हालांकि बाद में कार्यदायी संस्था की ओर से हैंडओवर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही संचालन करने का अनुरोध किया गया था। इसकी वजह से तरणताल शुरू करने की तिथि टाल दी गई है। उन्होंने दो सप्ताह में हैंडओवर प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed