{"_id":"690a5a2bb83b1489f50ecbb4","slug":"swati-first-in-speech-sudha-first-in-essay-amethi-news-c-96-1-ame1002-151621-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भाषण में स्वाती, निबंध में सुधा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भाषण में स्वाती, निबंध में सुधा प्रथम
Wed, 05 Nov 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल माडल इंटर कॉलेज उड़वा में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। संवाद
अमेठी सिटी। मिशन प्रबोधन के तहत मंगलवार को पंडित दीनदयाल माॅडल इंटर कॉलेज उड़वा में शैक्षिक गोष्ठी और प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
भाषण प्रतियोगिता में स्वाती ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि खुशहाल दूसरे और शुभम तीसरे स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में सुधा ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया। खुशहाल दूसरे और शुभम तीसरे स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में बीनू और खुशी की जोड़ी पहले स्थान पर रही। किरन, महक और रोहिणी दूसरे, जबकि रोहिणी कुमारी और निशा तीसरे स्थान पर रहीं।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शिवम पहले, साधना दूसरे और चांदनी तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता और अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। गोष्ठी में शिक्षकों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रभावी तैयारी के सुझाव साझा किए। प्रधानाचार्य बृजेंद्र सरोज ने कहा कि पाठ्यक्रम केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने का माध्यम नहीं, बल्कि ज्ञान अर्जन का आधार है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में वही प्रश्न पूछे जाते हैं जो पाठ्यक्रम से जुड़े होते हैं, इसलिए विद्यार्थियों को विषयों को समझकर अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे समय का सदुपयोग करें, अध्ययन की नियमित योजना बनाएं और रटने के बजाय लिखकर अभ्यास करें। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।