फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Supply of five thousand kits for Covid testing

Amethi News: कोविड जांच के लिए पांच हजार किट की आपूर्ति

Fri, 19 Jan 2024 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 19 Jan 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Supply of five thousand kits for Covid testing
अमेठी सिटी। रायबरेली में कोरोना का एक मरीज मिलने के बाद जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। आरटीपीसीआर लैब में जांच के लिए पांच हजार किट की आपूर्ति बृहस्पतिवार को हुई है। इसके साथ ही सैंपलिंग को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। 2020 में कोरोना संक्रमण के दौरान सैंपल की जांच में हो रही देरी को देखते हुए जिला अस्पताल भवन में आरटीपीसीआर लैब का संचालन तीन जुलाई 2021 को शुरू किया गया था। इससे जिले में ही जांच की सुविधा मिलने लगी। वर्तमान में रायबरेली में कोविड के एक मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर युक्त वार्ड के साथ दवा की समुचित व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर लैब में सैंपल की जांच के दौरान ईथनॉल, माइक्रोसेंटीफ्यूज, फ्यिूग टयूब आदि 79 प्रकार के उपकरण की डिमांड गत दिनों की गई थी। विभाग की डिमांड पर शासन से जांच किट की आपूर्ति हो चुकी है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब 25-30 जांच हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल बढ़ाने का निर्देश भी दिया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिले में अभी कोविड संक्रमण का प्रभाव नहीं है।
विज्ञापन

उपचार में नहीं होगी कमी
सीएमएस डॉ बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि जिले में कोविड संक्रमण का प्रभाव नहीं है। बावजूद इसके किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए जिला अस्पताल में जांच, उपचार व दवाओं का स्टॉक का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed