फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sun Li Arjiya Hamar He Chhathi Maiya.

Amethi News: सुन ली अरजिया हमार हे छठी मइया..

Mon, 20 Nov 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 20 Nov 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sun Li Arjiya Hamar He Chhathi Maiya.
अमेठी। छठ के महापर्व पर रविवार की सुबह से ही महिलाएं निर्जला व्रत रखे थीं। घरों में पूजन की तैयारी दिनभर होती रही। शाम को बांस की टोकरी में पूजन सामग्री रखकर महिलाएं घरों से निकलीं। रविवार शाम होते लोदीबाबा घाट पर पहुंचीं महिलाओं ने सुन जी अरजिया हमार हे छठ मइया.. का गीत गाते हुए अस्त होते सूर्य का अर्घ्य दिया। सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ को लेकर रविवार की शाम शहर स्थित लोदीबाबा घाट के साथ जिले के कई देव स्थल पर निर्मित सगरा पर आस्था दिखाई पड़ी। 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने पूजन सामग्री के साथ घाट पर पहुंचकर पूजन किया। परिवार में सुख-समृद्धि के लिए छठ माता से प्रार्थना की। परिवारी जन पूजन सामग्रियां लेकर महिलाओं के साथ रहे।
विज्ञापन

घाट पर समूह में पहुंचीं महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। महिलाओं ने छठ माता को गन्ना, फल, फूल व मिष्ठान आदि अर्पित कर पुत्रों के लंबी उम्र की कामना की। निर्जल व्रत के बावजूद महिलाओं के चेहरों पर श्रद्धा व उत्साह दिखा। कुछ परिवार के पुरुष व्रत रखे हुए हैं।
विज्ञापन

डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद मंगलगान करती महिलाएं घर पहुंचीं। व्रती महिलाएं सोमवार को भोर में उगते सूर्य को अर्घ्य देने पुन: घाट पर पहुंचेंगी। महिलाएं जल ग्रहण कर उपवास तोड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ व्रतियों ने की पूजा अर्चना
अमेठी। शहर के मुंशीगंज रोड पर शिवालय के पास बने छठ घाट पर व्रती किरन देवी, पूनम सिंह, गिरिजा सिंह, मंजू सिंह, लता सिंह, श्रेया सिंह, गुड़िया पांडेय, सोनी, पुष्पा, अनिता, नीलम आदि ने विधि विधान से पूजन की।
कालिकन धाम के सगरा में पुजारी श्रीमहराज के नेतृत्व में छठ व्रती तारापुर गांव निवासी गुड़िया, चन्दा वर्मा, संजू देवी, जानकी के साथ ही संग्रामपुर से रिंकू मिश्रा , लीलावती मिश्रा दीपा सिंह, प्रतिमा देसी,चंद्रा देवी आदि ने पूजा-अर्चना कर अर्घ्य दिया। षष्ठी को छठ व्रतियों ने पूजन कर अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया।सप्तमी तिथि सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद ग्रहण कर इस महापर्व का समापन होगा।

वेदी पर पूजन कर सूर्य की उपासना की
मुसाफिरखाना (अमेठी)। छठ पूजा के लिए स्थानीय कस्बा के दक्षिण से गुजरने वाले नहर पर दो घाट का निर्माण किया गया है। छठ पूजन की व्रती महिलाओं ने पूजन घाट पर बनी वेदी पर पहले पूजन अर्चन किया। पानी में खड़े होकर व्रती महिलाओं द्वारा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर उपासना शुरू की गई। सोमवार की सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देकर महिलाएं अपने व्रत का पारायण करेंगी। रात भर भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी चलेगा। छठ पूजन के लिए घाटों पर बड़ी संख्या में महिलाएं जुटी। महिलाओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूजन घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed