{"_id":"66ba683c9553ae17a90871c4","slug":"summer-special-will-make-the-journey-to-chandigarh-easier-amethi-news-c-96-1-ame1002-123718-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: समर स्पेशल से आसान होगी चंडीगढ़ की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: समर स्पेशल से आसान होगी चंडीगढ़ की राह
Tue, 13 Aug 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
अमेठी सिटी। जल्द ही अमेठी से चंडीगढ़ आने-जाने वाले यात्रियों की यात्रा सुगम हो जाएगी। रेलवे ने यात्रियों को सहूलियत देने के लिए वाराणसी-चंडीगढ़ समर स्पेशल ट्रेन संचालन को मंजूरी दी है। इस ट्रेन का अमेठी में भी ठहराव होगा। फिलहाल अभी ट्रेन के एक फेरे को मंजूरी मिली है। यात्रियों की मांग पर इस फेरे बढ़ने की संभावना है।
स्पेशल ट्रेन वाराणसी से 17 अगस्त को दोपहर 2.40 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7.20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन शाम 5.45 बजे अमेठी पहुंचेगी। वहीं, चंडीगढ़ से यह ट्रेन 18 अगस्त रविवार को सुबह 9.30 बजे चलेगी और रात 1.20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इस बीच रात 10.30 बजे इस ट्रेन का अमेठी में ठहराव होगा। समर स्पेशल ट्रेन का ठहराव प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुना नगर-जगाधरी, अंबाला छावनी में भी होगा। ट्रेन में आरक्षित सीटों की बुकिंग शुुरू हो गई है। ट्रेन संचालित होने से अब लोगों को चंडीगढ़ की यात्रा में सहूलियत होगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि समर स्पेशल ट्रेन में प्रथम श्रेणी एसी का एक, द्वितीय श्रेणी एसी के दो, तृतीय श्रेणी एसी के तीन, शयनयान के चार, सामान्य श्रेणी के चार कोच समेत 16 कोच लगेंगे। ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।