फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   sujaanpur village will develop soon

सुजानपुर गांव का होगा चहुमुखी विकास

Thu, 01 Jul 2021 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
sujaanpur village will develop soon
गौरीगंज (अमेठी)। संसदीय क्षेत्र के पिछड़े गांवों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शासन की ओर से आदर्श ग्राम योजना संचालित की जाती है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गौरीगंज ब्लॉक के सुजानपुर गांव को गोद लिया है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के गांव गोद लेने के बाद राजस्व व पंचायत विभाग विकास की रूपरेखा तैयार करने में जुटा है। जल्द ही गांव को अवस्थापना सुविधा से लैस कर जिला प्रशासन गांव का चहुमुखी विकास करेगा।
विज्ञापन

गौरीगंज व जामो ब्लॉक की सीमा पर बसे सुजानपुर गांव की तस्वीर जल्द बदलने वाली है। केंद्र सरकार की ओर से संचालित आदर्श ग्राम योजना में सुजानपुर गांव का चयन वित्तीय वर्ष 2021-22 में हुआ है। आदर्श ग्राम योजना में चयन के साथ ही सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गांव को गोद लेने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के गांव गोद लेने की बात सार्वजनिक होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है तो जिला प्रशासन विकास की रूपरेखा व प्रस्ताव तैयार करने में जुटा है। जल्द ही गांव में केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजना से ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाएगा।
गांव में सड़क निर्माण, स्कूल का कायाकल्प, पंचायत भवन का निर्माण, पेंशन, पट्टे के साथ ही पेयजल योजना को भी प्रमुखता से लागू किया जाएगा। इतना ही नहीं केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजना के तहत लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2014 में हारने के बावजूद स्मृति की पहल पर तत्कालीन रक्षा मंत्री स्व. मनोहर परिकर ने जामो के बरौलिया व शाहगढ़ के हरिहरपुर गांव को गोद लिया था।
उस समय विभिन्न कंपनियों के सीएसआर मद से इन गांवों में विकास कार्य कराए गए। लोकसभा सामान्य निर्वाचन में राहुल गांधी को उनके गढ़ में पराजित करने के बाद स्मृति ईरानी ने सुजानपुर गांव को गोद लेकर विकास के नए आयम रचने की तैयारी शुरू कर दी है।
सुजानपुर में मिले थे सर्वाधिक मत
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में सुजानपुर गांव में भाजपा को 936 तो कांग्रेस को मात्र 187 मत मिले थे। लोक सभा चुनाव में सर्वाधिक मत प्रतिशत होने के कारण गांव का चयन होने की चर्चा आम है। इतना ही लोकसभा के साथ सुजानपुर गांव में विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को सर्वाधिक मत मिले थे।
सुजानपुर में शामिल हैं तीन राजस्व गांव
गौरीगंज ब्लॉक की सुजानपुर ग्राम पंचायत तीन राजस्व गांव सुजानपुर सरोली और गोपालीपुर को मिलाकर बनी है। इन तीनों गांव की जनसंख्या 3,162 है। गांव में तीन प्राथमिक व एक जूनियर हाईस्कूल स्थापित है। गांव में अनुसूचित जाति की जनसंख्या 2011 की गणना के अनुसार 1,023 है।
दौड़ेगा विकास का पहिया
सांसद प्रतिनिधि विजय गुपता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ने गौरीगंज विधानसभा के सुजानपुर गांव को गोद लिया है। जिले के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर इस गांव में विकास कार्य कराए जाएंगे।

सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा सुजानपुर गांव को सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत गोद लेने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। जल्द ही गांव में कराए जाने वाले विकास कार्यों की पूरी कार्ययोजना तैयार की जाएगी और गांव को विकास कार्यों से आच्छादित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed