{"_id":"6980f9b95ae5acb512086068","slug":"subject-experts-will-solve-the-doubts-of-the-candidates-amethi-news-c-96-1-ame1002-157895-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: परीक्षार्थियों की शंकाओं का समाधान करेंगे विषय विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: परीक्षार्थियों की शंकाओं का समाधान करेंगे विषय विशेषज्ञ
Tue, 03 Feb 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। अब गुरुजी हाईस्कूल और इंटरमीडिएटबोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से महत्वपूर्ण व्यवस्था की गई है। बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ होकर 12 मार्च तक चलेंगी। इसी अवधि में छात्रों की सहायता के लिए विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का पैनल गठित किया गया है।
परीक्षार्थी अपने-अपने विषय से संबंधित किसी भी समस्या या जिज्ञासा के समाधान के लिए सीधे संबंधित शिक्षक के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकेंगे। यह सुविधा सोमवार से शुक्रवार तक सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान सभी नामित शिक्षकों को अपना मोबाइल फोन चालू रखना होगा। शिक्षकों को यह भी कहा गया है कि वे छात्रों के बोर्ड परीक्षा की तैयारी से जुड़े सवालों को गंभीरता से लें और सरल भाषा में उनकी शंकाओं का समाधान करें।
किसी विशेष विषय को लेकर छात्रों की संख्या अधिक पाई जाती है और जिज्ञासाएं ज्यादा सामने आती हैं, तो वहां विशेष कैंप आयोजित कर सामूहिक रूप से मार्गदर्शन दिया जाएगा। डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। छात्रों की विषयगत जिज्ञासाओं का समय से समाधान कराना प्राथमिकता है, ताकि सभी परीक्षार्थी बिना किसी तनाव के परीक्षा दे सकें।