{"_id":"67856461447e87f0bd0b0aaa","slug":"students-should-prepare-for-board-exams-online-through-the-app-amethi-news-c-96-1-lu11005-133083-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एप से ऑनलाइन बोर्ड परीक्षा की तैयारी करें छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एप से ऑनलाइन बोर्ड परीक्षा की तैयारी करें छात्र
Tue, 14 Jan 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। बोर्ड परीक्षा की तैयारी छात्र ऑनलाइन तरीके से मोबाइल एप के माध्यम से कर सकेंगे। इसके लिए सोमवार को ऑनलाइन यू ट्यूब सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य जुड़े, जिसमें शिक्षा विभाग की ओर से सभी प्रधानाचार्यों को छात्रों से बात करने व उन्हें परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार करने के लिए कहा गया।
सुबह यू ट्यूब सेशन के दौरान स्विफ्ट चैट एप के बारे में बताया गया, जिसके माध्यम से छात्र ऑनलाइन तरीके से वीडियो देखकर अपनी समस्या सुलझा सकेंगे। इस एप में सभी विषयों की पढ़ाई की जा सकेगी। वहीं जिला स्तर पर तैनात किए गए विषय विशेषज्ञों से भी छात्रों बात कर अपनी जिज्ञासा का समाधान करें। इसके लिए प्रधानाचार्यों को छात्रों से बात करने के लिए कहा गया। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक विकास सिंह, उमेश पाल, जीआईसी सोनारीकला के प्रधानाचार्य रत्नेश सिंह, जीआईसी जायस के प्रधानाचार्य राहुल सिंह, जीएचएस पीढ़ी की प्रधानाचार्य सुनील श्रीवास्तव, जीआईसी टीकरमाफी के प्रधानाचार्य राहुल सिंह आदि ने ऑनलाइन सत्र में हिस्सा लिया।