{"_id":"68643297f82757c2fa09a6a7","slug":"students-reached-school-welcomed-with-tilak-amethi-news-c-96-1-ame1002-143670-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्कूल पहुंचे पढ़ाकू, तिलक लगा किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्कूल पहुंचे पढ़ाकू, तिलक लगा किया स्वागत
Wed, 02 Jul 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
- संग्रामपुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय अंबरपुर में छात्रा का पैर धुल स्वागत करते अध्यापक। संवाद
अमेठी सिटी। करीब 40 दिन की गर्मी की छुट्टियों के बाद मंगलवार को जिले के 1570 परिषदीय स्कूलों में फिर से रौनक लौट आई। स्कूल खुलते ही परिसर बच्चों की खिलखिलाहट और शिक्षकों की आत्मीयता से गूंज उठा। कई स्कूलों को रंगोली, गुब्बारे, स्वागत संदेशों और रंगीन झंडियों से सजाया गया था। तिलक लगाकर और माला पहनाकर बच्चों का स्वागत किया गया।
परिषदीय स्कूलों में सुबह 7:30 बजे से ही शिक्षक बच्चों के स्वागत में जुट गए। गेट पर ही तिलक लगाकर आरती और पुष्प वर्षा कर पारंपरिक अंदाज में बच्चों का स्वागत किया गया। कुछ विद्यालयों में बच्चों को गुलाब भी भेंट किए गए। विद्यालयों में पहले दिन शिक्षण कार्य भी प्रारंभ हुआ। छोटे बच्चों को खेल-खेल में विभिन्न गतिविधियों से जोड़ा गया, वहीं बड़े बच्चों को पाठ्यक्रम की जानकारी दी गई।
लंबे समय बाद दोस्तों से मिलने की खुशी बच्चों के चेहरों पर साफ दिखी। हंसी-ठिठोली और बातचीत से माहौल अच्छा रहा। मध्याह्न भोजन में मेन्यू के अतिरिक्त पूड़ी, हलवा और फल दिए गए। कई विद्यालयों में शिक्षकों ने बच्चों को प्रेरक कहानियां सुनाकर शिक्षा के महत्व को समझाया। अभिभावकों से संवाद कर विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई और बच्चों को नियमित भेजने की अपील की गई। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि पहले दिन उपस्थिति लगभग 60 प्रतिशत रही। बुधवार से शिक्षण के साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां भी शुरू कराई जाएंगी।