{"_id":"6abffabbfff51cf8fd06c4b4","slug":"students-presented-cultural-programs-amethi-news-c-96-1-ame1014-177158-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
Sat, 03 Oct 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
. फुरसतगंज एफडीडीआई में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं। स्रोत: संस्थान
फुरसतगंज। फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) फुरसतगंज परिसर में आयोजित स्पोर्ट्स एंड कल्चरल वीक ‘इर्तिका 7.0’ और फ्रेशर पार्टी का बृहस्पतिवार देर रात समापन हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साह के साथ हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
‘इर्तिका 7.0’ के तहत क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, जलेबी थ्रो, शॉटपुट, 100 और 200 मीटर दौड़ व टग ऑफ वॉर प्रतियोगिताएं कराई गईं। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समापन समारोह में संस्थान के कार्यकारी निदेशक सुनील कुमार द्विवेदी ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ता है।
उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रहने को कहा। फ्रेशर पार्टी में नए विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोहलिया। इस मौके पर संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।