{"_id":"619290b02da28e08fb33f343","slug":"student-s-body-found-hanging-from-the-noose-amethi-news-lko6045774167","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे से लटका मिला छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फंदे से लटका मिला छात्र का शव
विज्ञापन
04 : संग्रामपुर : वरुण। (फाइल फोटो) -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रामपुर (अमेठी)। क्षेत्र के बगिया ठेगहा गांव में रविवार रात एक किशोर का शव संदिग्ध अवस्था में उसके निर्माणाधीन मकान में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिवारीजन किशोर की हत्या का अंदेशा जता रहे हैं, तो पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है।
ठेगहा के बगिया गांव में रविवार देर रात हरिओम मिश्र के परिवार में प्रतिदिन की तरह रविवार रात भी सभी लोग भोजन करने के बाद सो गए। सोमवार सुबह उठने पर हरिओम का 14 वर्षीय पुत्र वरुण नहीं दिखा। परिवारीजनों के तलाश करने पर उसका शव निर्माणाधीन घर के आंगन में लगे जाल में बंधी रस्सी के सहारे लटकता मिला।
सूचना पाकर सौतेली मां सीता देवी, छोटा भाई अरुण व बहन आर्या आदि निर्माणाधीन घर पर पहुंचे। वरुण का शव देख घर में कोहराम मच गया। हरिओम सूरत में नौकरी करते हैं। वरुण का शव देखने के बाद परिवार के लोगों ने फोन के माध्यम से घटना की सूचना हरिओम के साथ पुलिस को दी। सूचना पाकर कोतवाल अंगद सिंह, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घर में नहीं हुआ कोई विवाद
वरुण के बाबा गया प्रसाद मिश्र ने कहा कि मेरा पोता ऐसा नहीं था कि वह फांसी लगा ले। घर में भी कोई विवाद भी नहीं हुआ था। उन्होंने पोते की हत्या की आशंका जताते हुए जांच कराए जाने की मांग की है।
11 वर्ष पहले हुई थी मां की मौत
अरुण जब तीन साल का था तभी उसकी मां की मौत हो गई थी। कुछ महीनों बाद फिर वरुण और अरुण की देख रेख के चलते पिता हरिओम मिश्र ने अपनी साली से दूसरी शादी की थी।
सुबह स्कूल जाने की थी तैयारी
मृतक के छोटे भाई अरुण ने बताया कि वरुण रात में 20-20 मैच का फाइनल देखने के बाद सुबह स्कूल जाने के लिए यूनिफॉर्म स्त्री कर के रखा था। यह बताते-बताते छोटा भाई फफक कर रोने लगा।
अपने क्लास में था टॉपर
मृतक किशोर वरुण क्लास आठ का विद्यार्थी था और अपने क्लास का टॉपर था। ब्राइट पर्ल पब्लिक स्कूल बदलापुर मिसरौली के प्रबंधक राम विलास मिश्र ने बताया कि वरुण अपने क्लास का टॉपर था। वरुण के अंदर गंभीरता और इतनी शालीनता थी कि ऐसा आचरण कम बच्चों में देखने को मिलता है। विद्यालय से उसको कोई भी काम दिया जाता था तो बड़ी जिम्मेदारी से सभी बच्चों से पहले पूरा करता था।
नहीं मिले इन सवालों के जवाब
- इतनी कम उम्र के बच्चे के मन में कैसे आया कि वह फांसी लगा ले।
- पारिवारिक स्थिति भी ठीक है। बेहतर स्कूल से उसकी पढ़ाई हो रही थी। घर में भी कोई विवाद नहीं हुआ।
- रात में टीवी पर मैच देखा। सुबह स्कूल जाने के लिए ड्रेस भी स्त्री किया। उसके बाद रात में अचानक फांसी क्यों लगा ली।
किशोर ने की आत्महत्या
एसएचओ अंगद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग पाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

06 : संग्रामपुर : किशोर की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन। -संवाद- फोटो : AMETHI