फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Strict action will be taken if external examination and medicine is prescribed.

Amethi News: बाहर की जांच व दवा लिखी तो होगी कड़ी कार्रवाई

Tue, 25 Feb 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 25 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken if external examination and medicine is prescribed.
अमेठी सिटी। बाहर से जांच व दवा लिखने पर प्रतिबंध लगाने को लेकर सोमवार को सीएमओ ने सीएमएस के साथ गौरीगंज के असैदापुर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी और लैब का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों से भी बात की और बाहर की दवा छोटी पर्ची पर लिखे जाने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित चिकित्सक को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन



करीब 11:10 बजे जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक मरीजों को देख रहे थे। इसी बीच सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह और सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल चिकित्सकों की ओपीडी का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान ओपीडी में मिले मरीजों से बात की। साथ ही कई चिकित्सकों की ओपीडी में सरकारी पर्चे के पीछे व एक छोटी पर्ची पर बाहर की दवा लिखी मिली। जिस पर सीएमओ और सीएमएस ने संबंधित को कड़ी फटकार लगाते हुए बाहर की जांच व दवा नहीं लिखे जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन



सीएमओ ने कड़े लहजे में कहा कि यदि सरकारी पर्चे व अन्य पर्ची पर किसी भी मरीज को बाहर से दवा लिखी गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पैथोलॉजी लैब के निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने लैब में तैनात कर्मियों को बाहरी लोगों के बैठने और बाहर जांच भेजने व जांच के नाम पर पैसा लेने के संबंध में कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएमएस ने लगाई चिकित्सक को फटकार
जिला अस्पताल में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रणव गौतम संबद्ध हैं। इनकी मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को ओपीडी होती है। सोमवार को डॉ. प्रणव गौतम ओपीडी में बैठे मिले। जिस पर सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने चिकित्सक को कड़ी फटकार लगाते हुए अनुशासनहीनता पर जिला अस्पताल से रिलीव करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed