{"_id":"6ac699e69b8508073204eb4a","slug":"storm-and-rain-compound-difficulties-power-supply-disrupted-roads-blocked-amethi-news-c-96-1-ame1008-177549-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आंधी-पानी से बढ़ी मुश्किल, बिजली ठप, रास्ते बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आंधी-पानी से बढ़ी मुश्किल, बिजली ठप, रास्ते बंद
Thu, 08 Oct 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
तेज हवा व बारिश से गिरे पेड़ के नीचे दबी बाइक। -संवाद
अमेठी सिटी। तेज आंधी और बारिश ने उमस से राहत के साथ लोगों के सामने नई मुश्किल खड़ी कर दी। कई इलाकों में बिजली गुल हो गई, पेड़ और डालियां रास्तों पर गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। कहीं पोल गिरने से आपूर्ति बंद हुई तो कहीं ट्रिपिंग बढ़ने से लोग परेशान रहे। तेज हवा से धान की खड़ी फसल गिरने का खतरा बढ़ गया। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आई।
संग्रामपुर सीएचसी परिसर में करनाईपुर निवासी राजेंद्र कुमार रिश्तेदार का इलाज कराने बाइक से पहुंचे थे। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई और परिसर में पेड़ गिर गया। उसकी चपेट में आने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ गिरने से अस्पताल का मुख्य केबल भी टूट गया। इससे सीएचसी की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
मुंशीगंज के काशीपुर दुआरा में बिजली का पोल गिरने से आपूर्ति बंद हो गई। जामों में आंधी-पानी के दौरान ट्रिपिंग बढ़ने से लोग परेशान रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क पर पेड़ों की डालियां गिरने से आवागमन बाधित हुआ।
विज्ञापन
अमेठी निवासी रामहेत ने बताया कि बारिश से पहले उमस बहुत परेशान कर रही थी। बारिश के बाद राहत मिली। राहगीर संदीप कुमार ने कहा कि मौसम बदलने से राहत मिली। सहजीपुर निवासी बृजेश सिंह ने बताया कि तेज हवा और बारिश शुरू होते ही बिजली चली गई।
उमापुर निवासी बृजेश मिश्र ने कहा कि बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के साथ रास्तों पर पेड़ और डालियां गिरने से परेशानी हुई। भादर क्षेत्र में तेज हवा का असर धान की फसल पर भी पड़ा। इस्माइलपुर बड़ा के पास भादर मार्ग पर बबूल की डाल गिरने से रास्ता बाधित हुआ।
किसान रामकिशुन ने बताया कि खेतों में धान की फसल पकने की स्थिति में है। तेज हवा से फसल गिरने का खतरा बढ़ गया है। फसल गिरने पर किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
अगले 24 घंटे हल्के बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। सात और आठ अक्तूबर को गरज-चमक के साथ तेज हवा की संभावना है।