{"_id":"61b3a19dd97a9d68a243320e","slug":"stf-raid-in-srinivas-agro-industries-amethi-news-lko608369713","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनिवास एग्रो इंडस्ट्रीज में एसटीएफ का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनिवास एग्रो इंडस्ट्रीज में एसटीएफ का छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। औद्योगिक क्षेत्र के उतेलवा सेक्टर स्थित एक इकाई में लखनऊ से आई एसटीएफ व पुलिस की टीम ने शुक्रवार को आर्गेनिक खाद बनाने की फैक्टरी में छापा मारा। दोपहर में शुरू हुई छापे की कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। सूत्रों का कहना है कि एसटीएफ को यहां नकली आर्गेनिक खाद बनाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद कार्रवाई की गई।
कमरौली थाना क्षेत्र स्थित यूपीसीडा के उतेलवा सेक्टर में भूखंड संख्या सी-38 में श्रीनिवास एग्रो इंडस्ट्रीज का संचालन करते हैं। इस कंपनी के मालिक अमर शुक्ल हैं। शुक्रवार को लखनऊ से आई एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ इस फैक्टरी में छापा मार कर कार्रवाई शुरू की।
संयुक्त टीम ने कंपनी के गोदाम व आसपास के कई गोदामों से भारी मात्रा में रासायनिक पदार्थ, सल्फर, जिंक, कांटा, सिलाई और मिक्सर ग्रांइडर, खाली रैपर, बोरी और प्लास्टिक के डिब्बे, लैब में मौजूद केमिकल, डिब्बे में पैक हो रही आर्गेनिक डीएपी खाद, और उसमें मिलाने के लिए बोरियों में रखे कंक्रीट बरामद किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा टीम ने खाद सप्लाई करने में प्रयुक्त होने वाला वाहन भी बरामद किया है। मौके से बरामद बोरियों पर आर्गेनिक डीएपी, बादशाह मोनो जिंक, आशीर्वाद और श्रीराम सल्फर, श्रीराम जाईम मार्किंग के खाली वा भरे बैग भी टीम ने अपने कब्जे में लिया है। श्रीनिवास एग्रो इंडस्ट्रीज से कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। टीम में शामिल अफसरों ने मौजूद अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया।
एसटीएफ व स्थानीय पुलिस को अंदेशा है कि बरामद सामग्री से भारी मात्रा में नकली खाद तैयार कर बाजार में खपाई जा रही है। लखनऊ से आए एसटीएफ इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि छापामारी की कार्रवाई अभी जारी है। जांच की जा रही है। पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
एसडीएम मुसाफिरखाना राकेश कुमार ने बताया कि छापामारी के कार्रवाई की जानकारी है। जिला कृषि अधिकारी अमेठी और कमरौली थाने की पुलिस को मौके पर भेजा गया है। कार्रवाई पूरी होते ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।