फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Station officers keep a watchful eye on criminals: SP

स्टेशन अफसर अपराधियों पर रखें सतर्क दृष्टि : एसपी

Wed, 23 Sep 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Station officers keep a watchful eye on criminals: SP
अमेठी। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करें। गुंडा एक्ट, जिला बदर व हिस्ट्रीशीटरों पर सतर्क दृष्टि रखें। लंबित विवेचनाओं को समयावधि में निस्तारित करें। कोरोना काल में जारी प्रोटोकाल के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए आम लोगों को जागरूक करें। यह बातें एसपी दिनेश सिंह ने मंगलवार देर शाम कार्यालय सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक के दौरान कहीं।
विज्ञापन

एसपी ने सभी थानाध्यक्ष व प्रभारी निरीक्षक को अपने क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बदमाशों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि छोटे से छोटे विवाद में भी आरोपियों को पाबंद करें।
विज्ञापन

दोबारा विवाद करने की स्थिति में उनके खिलाफ 122 बी की कार्रवाई करते हुए उनकी जमानत राशि उप जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजकर निरस्त कराने का काम करें। कहा कि इससे गांव में होने वाले विवादों में कमी आएगी। सभी को अपने क्षेत्र के गुंडा, जिलाबदर एवं हिस्ट्रीशीटर पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आवश्यक होने पर प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बैंक शाखाओं पर नियमित पेट्रोलिंग कराने तथा बैंक की सुरक्षा व्यवस्था की समय-समय पर निगरानी करने को कहा। प्रतिदिन थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ व महत्व पूर्ण स्थानों पर चेकिंग व तलाशी अभियान संचालित कराने का निर्देश दिया।

सभी को लंबित पड़ी विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने का भी निर्देश दिया। कोविड-19 के दृष्टिगत कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षित एवं सतर्क रहते हुए अपनी-अपनी ड्यूटियों का निर्वहन करने के लिए भी विस्तार से दिशा निर्देश दिया गया। गोष्ठी में एएसपी दयाराम सरोज, सीओ अमेठी मनोज कुमार यादव, मुसाफिरखाना संतोष कुमार सिंह, गौरीगंज अर्पित कपूर समेत सभी थाना प्रभारी व संबंधित अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed