{"_id":"6998b1f244998fa2ec0d5167","slug":"special-train-will-run-on-mumbai-route-relief-will-be-provided-amethi-news-c-96-1-ame1002-159288-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मुंबई रूट पर दाैड़गी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मुंबई रूट पर दाैड़गी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी राहत
Sat, 21 Feb 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सहालग और होली के चलते मुंबई रूट की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। सात मार्च तक अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। प्रतीक्षा सूची लंबी होने से मुंबई और आसपास के शहरों में काम करने वाले लोगों को घर लौटने में परेशानी हो रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने सुल्तानपुर और वाराणसी से दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।
टिकट काउंटर और ऑनलाइन बुकिंग दोनों जगह यात्रियों को निराशा हाथ लग रही है। त्योहार के समय हर साल भीड़ बढ़ती है, मगर इस बार सहालग की वजह से दबाव ज्यादा नजर आ रहा है। पहली स्पेशल ट्रेन सुल्तानपुर से मुंबई के बीच चलेगी। यह 26 फरवरी और दो मार्च को सुल्तानपुर से रवाना होगी। वापसी में 27 फरवरी और तीन मार्च को मुंबई से चलेगी।
दूसरी स्पेशल ट्रेन वाराणसी से 25 फरवरी और एक मार्च को चलेगी। वापसी में यह 26 फरवरी और दो मार्च को आएगी। वाराणसी से चलने वाली ट्रेन लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर निहालगढ़ होकर गुजरेगी, मगर ठहराव नहीं रहेगा। ऐसे में अमेठी क्षेत्र के यात्रियों को सुल्तानपुर पहुंचकर ट्रेन पकड़नी होगी। पहले लोगों को लखनऊ या प्रयागराज तक जाना पड़ता था, अब कुछ दूरी कम होगी।
विज्ञापन
रेलवे ने दोनों स्पेशल ट्रेनों में आरक्षित श्रेणी की बुकिंग शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अतिरिक्त ट्रेनों से त्योहार के समय भीड़ कम करने में मदद मिलेगी। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि दोनों ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी गई है। यात्रियों से जल्द आरक्षण कराने की अपील की गई है।