Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Special train will run between Bathinda-Varanasi

Amethi News: बठिंडा-वाराणसी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Mon, 30 Sep 2024 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 30 Sep 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Special train will run between Bathinda-Varanasi
अमेठी सिटी। पंजाब प्रांत के अलग-अलग शहरों में रहने वाले लोगों को दीपावली पर घर आने में सहूलियत होगी। रेलवे ने बठिंडा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन संचालन को हरी झंडी दे दी है। ट्रेन में आरक्षित टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन



पंजाब के लिए जिले में ठहराव के साथ सिर्फ एक ट्रेन हावड़ा-अमृतसर के संचालित होने से इन दिनों आरक्षित सीटें फुल हो चुकी हैं। त्योहार के आसपास नो रूम की स्थिति बनी है। ऐसे में रेलवे की ओर से लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर 25 अक्तूबर से 16 नवंबर के बीच बठिंडा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को बठिंडा जंक्शन से रात्रि 8.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 5:30 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को वाराणसी जंक्शन से रात्रि 8.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 7:10 बजे बठिंडा जंक्शन पहुंचेगी। वातानुकूलित, शयनयान व सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में ठहराव के साथ लखनऊ के अलावा प्रतापगढ़ के मां बेल्हा देवी धाम स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। ऐसे में अमेठी जिले के लोगों को पड़ोस के प्रतापगढ़ स्थित मां बेल्हा देवी धाम से यात्रा की सुविधा मिलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बठिंडा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन संचालित होने की पुष्टि करते हुए बताया कि अप व डाउन में ट्रेन सात फेरे लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed