फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Special investigation will be done on the manufacture and sale of illegal liquor

अवैध शराब निर्माण व बिक्री की होगी विशेष जांच

Thu, 19 Nov 2020 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Special investigation will be done on the manufacture and sale of illegal liquor
गौरीगंज (अमेठी)। जनपद में अवैध शराब निर्माण व बिक्री को प्रतिबंधित करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलेगा। आयुक्त का निर्देश मिलने के बाद डीएम ने तहसीलवार संयुक्त टीमें गठित की हैं। डीएम ने अवैध शराब के संदिग्ध अड्डों, राष्ट्रीय राजमार्ग, ढाबों व वाहनों की नियमित चेकिंग कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश में अवैध शराब से आए दिन होने वाली मौतों में कमी लाने के लिए शासन के निर्देश पर जिले में अवैध शराब व मादक पदार्थ निर्माण व बिक्री को प्रतिबंधित करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलेगा। इसके लिए आबकारी आयुक्त का पत्र मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने तहसीलवार एसडीएम के निर्देशन में पुलिस व आबकारी निरीक्षक की संयुक्त टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

डीएम ने सभी को आबकारी दुकानों के निरीक्षण के साथ अवैध शराब निर्माण, तस्करी व बिक्री प्रतिबंधित करने के लिए नियमित जांच अभियान संचालित करने को कहा है। अभियान के दौरान अवैध शराब के संदिग्ध अड्डों व राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग व ढाबों पर निरंतर निगरानी करते हुए कार्रवाई कर नियमित रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed