{"_id":"6862d9a2b30a7b2847083dd8","slug":"special-buses-will-run-for-babas-devotees-in-saavan-amethi-news-c-96-1-ame1002-143604-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सावन में बाबा के भक्तों के लिए चलेंगी विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सावन में बाबा के भक्तों के लिए चलेंगी विशेष बसें
Tue, 01 Jul 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। सावन में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर अमेठी डिपो ने तैयारी शुरू कर दी है। भक्तों की बढ़ती आस्था और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए डिपो प्रशासन ने वाराणसी और देवघर के लिए विशेष बसों के संचालन का निर्णय लिया है।
11 जुलाई से सावन की शुरुआत हो रही है। इसके बाद हर रविवार को अमेठी से वाराणसी के लिए पांच और देवघर के लिए एक विशेष बस चलाई जाएगी। इससे बाबा विश्वनाथ और बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। डिपो अधिकारियों ने बताया कि अगर यात्रियों की संख्या अपेक्षा से अधिक हुई तो अन्य मार्गों पर चलने वाली नियमित बसों को अस्थायी रूप से रोका जाएगा और विशेष बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रूट और समय सारिणी इसी सप्ताह सार्वजनिक की जाएगी, ताकि लोग अपनी यात्रा की योजना पहले से बना सकें। डिपो ने यह भी तय किया है कि यात्रा के दौरान बसों की निगरानी के लिए विशेष टीम तैनात रहेगी। चालक और परिचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे श्रद्धालुओं से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें और पूरी यात्रा में सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करें।
विज्ञापन
बनाई जा रही समय सारिणी
श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए वाराणसी के लिए पांच और देवघर के लिए एक बस संचालित होगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अन्य बसों की व्यवस्था की जाएगी। रूट और समय सारिणी सप्ताह के अंत तक जारी कर दी जाएगी।
-काशी प्रसाद, एआरआरम