फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   SP MLA's family members and associates accused of assault.

Amethi News: सपा विधायक के परिजनों और करीबियों पर पिटाई का आरोप

Mon, 14 Sep 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 14 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
SP MLA's family members and associates accused of assault.
अमेठी। परसांवा गांव निवासी अभिषेक प्रजापति ने सपा विधायक महाराजी प्रजापति के परिजनों और करीबियों पर पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शनिवार शाम पुलिस को तहरीर देने के बाद रविवार शाम तक प्राथमिकी दर्ज न होने पर अभिषेक ने वीडियो जारी कर कार्रवाई न होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


वीडियो में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपनी और परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पुलिस को दी तहरीर में अभिषेक ने बताया कि वह समाजसेवा से जुड़े हैं। आरोप लगाया कि विधायक के भतीजे अरुण और पिंटू खान ने कुछ अज्ञात लोगों के साथ उनकी पिटाई की।
विज्ञापन


इसके अलावा अर्जुन प्रजापति, सुरेंद्र, रामशंकर, मुलायम और अनुराग पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। तहरीर में विधायक महाराजी प्रजापति, उनकी बेटी अंकिता और दामाद अभिषेक पर भी धमकी देने का आरोप लगाया है। अभिषेक का कहना है कि धमकी से संबंधित बातचीत की रिकॉर्डिंग उनके मोबाइल में सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक प्रतिनिधि अरुण प्रजापति ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित और फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि अभिषेक ने उनके परिवार से तीन लाख रुपये लिए थे। रकम वापस न करनी पड़े, इसलिए परिवार के लोगों पर राजनीति के चलते फर्जी आरोप लगाए गए हैं।
इस बारे में सीओ मनोज मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो चुका है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed