{"_id":"68a76aba576ea3ce710a8944","slug":"son-died-on-the-spot-mother-died-in-the-hospital-amethi-news-c-96-1-lu11010-146914-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बेटे की माैके पर माैत, मां ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बेटे की माैके पर माैत, मां ने अस्पताल में तोड़ा दम
Fri, 22 Aug 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना सीएचसी के बाहर रामा व आकाश की मौत के बाद गमगीन परिजन। -संवाद
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना के रुदौली गांव में बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक सब ठीक था। रामा बेटे आकाश के साथ साइकिल से खेत के लिए निकली थीं, जो घर से करीब 800 मीटर दूर पूरे भवन मजरे में है। उनके पीछे-पीछे देवर रामराज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पैदल चल पड़ा। महज एक घंटे में ही मां-बेटे की हत्या कर दी गई। खेत में रामा से करीब 10 फीट दूर आकाश का शव पड़ा था। उसकी माैके पर ही माैत हो गई थी। रामा ने अस्पताल में दम तोड़ा।
दोहरे हत्याकांड में ग्रामीण खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। कुछ ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि रामराज के साथ उसका 10 वर्षीय बेटा आगे-आगे चल रहा था। उसके पीछे दोनों बेटियां थीं और फिर पत्नी रामलली। एक बेटी ने सिर पर बोरे में कुछ सामान रखा था। सभी जब खेत पहुंचे तो रामा और आकाश धान की सिंचाई कर रहे थे। रामराज, उसकी पत्नी और दोनों बेटियों ने रामा व आकाश पर खुरपा और डाई से हमला कर दिया।
घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर दयाराम यादव के ट्यूबवेल पर रुदौली का एक युवक और पास के खेत में एक महिला मौजूद थी। दोनों ने पूरी घटना देखी। उन्होंने ही ग्रामीणों को सूचना दी। बताया कि रामराज परिवार के साथ गंदा नाला को पार करके भाग निकला है।