Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Somewhere the children got kheer and somewhere else the halwa was distributed

Amethi News: बच्चों को कहीं मिली खीर तो कहीं बंटा हलवा

Mon, 14 Aug 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 14 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Somewhere the children got kheer and somewhere else the halwa was distributed
आयोजन पर भोजन करते बच्चे
अमेठी। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत संचालित मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम में रविवार को परिषदीय स्कूलों खुले रहे। स्कूल में बच्चों को वीर शहीदों की गाथा बताते हुए एकांकी नाटक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों से घर में तिरंगा फहराने की अपील की गई। बच्चों को कहीं खीर तो कहीं हलवा व लड्डू का विशेष व्यंजन परोसा गया।
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पुनीत माटी वंदनोत्सव, अपनी विराट संस्कृति विरासत के अवलोकन व मातृभूमि के वीर सपूतों/स्वतंत्रता संग्राम के जाने-अनजाने सेनानियों के योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धासमुन अर्पित किया जा रहा है। रविवार को स्कूल/ कॉलेज खुले रहे। स्कूलों में आजादी के नायकों पर आधारित एकल अभिनय के साथ कविता गायन प्रतियोगिता आयोजित हुई।
विज्ञापन

बच्चों को शिक्षकों ने वीरों की गाथा से संबंधित कहानियां सुनाते हुए देश भक्ति का भाव जागृत किया। कार्यक्रम के बाद स्कूल आए बच्चों को एमडीएम के तहत विशेष व्यंजन के रूप में कहीं खीर, कहीं लड्डू तो कहीं हलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तो स्कूल की बंद मिला
भादर ब्लॉक के कुरंग प्राथमिक विद्यालय में विशेष आयोजन तिथि के साथ निर्देश के बावजूद रविवार को ताला बंद रहा। स्कूल में न तो शिक्षक रहे और न ही बच्चें उपस्थित हुए। इसके अतिरिक्त अन्य स्कूलों में भी छात्र संख्या काफी कम रही।

समारोह पूर्वक मनाया जश्न
मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत रविवार को सभी स्कूल में निर्धारित कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सभी स्कूल खुले रहे। बच्चों को विशेष व्यंजन परोसा गया। स्कूल बंद होने का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच करा कार्रवाई की जाएगी।
संजय कुमार तिवारी-बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed