फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Solar plant burnt due to fire

Amethi News: आग लगने से सोलर प्लांट जला

Fri, 26 Apr 2024 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 26 Apr 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Solar plant burnt due to fire
प्लांट में लगी आग
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे महा मजरे कमई गांव के पास स्थित एक निजी कंपनी के सोलर प्लांट में बृहस्पतिवार की शाम छह बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे सोलर प्लांट जलकर राख हो गया। साथ ही लाखों का नुकसान हुआ। मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे महा मजरे कमई गांव के पास से एक निजी कंपनी का सोलर प्लांट है। इस प्लांट से पड़ोस के गांव कमई व विराज में भी काफी संख्या में लोगों ने यूनिट के हिसाब से रोशनी के लिए सप्लाई भी ले रखी थी। प्लांट में शाम करीब छह बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से वहां रखीं 140 बैटरी व उसके चार्ज करने के लिए लगे पैनल आदि जलने लगे। आसपास के लोग जब तक पहुंचे, तब तक आग की लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों ने पहुंच कर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। इसके साथ ही ग्रामीण प्रधान विजय कुमार ने घटना की जानकारी दमकल टीम व प्लांट के लाइन मैन अखिलेश व राजेश को भी दी। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। प्लांट के अधिकांश उपकरण आदि जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के मुताबिक दमकल टीम को सूचना दी गई थी, लेकिन पहुंची नहीं। गांव वालों ने आग बुझाई। उनका दावा है कि पुलिस भी नहीं पहुंची। मोहनगंज एसओ धीरेंद्र यादव का कहना है कि कमई गांव में एक घर में आग की सूचना मिली थी। इस सूचना पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed