{"_id":"685d9630c04075b0f208ce17","slug":"soil-and-rock-salt-in-ration-for-the-needy-amethi-news-c-96-1-lu11010-143325-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जरूरतमंदों के राशन में मिट्टी और खड़ा नमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जरूरतमंदों के राशन में मिट्टी और खड़ा नमक
Fri, 27 Jun 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बीते शनिवार को गौरीगंज के दरपीपुर में कोटे की दुकान पर राशन में मिलावट का मामला सामने आया। गेहूं की बोरी में खड़ा नमक निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आननफानन जांच कर गेहूं बदलवा दिया गया। उसके ठीक तीन दिन बाद मंगलवार को जगदीशपुर के जलालपुर तिवारी गांव में ऐसा ही प्रकरण सामने आया। इस बार गेहूं में नमक के साथ मिट्टी और कंकड़ भी मिले। मिलावटखोरों का मकसद स्पष्ट है। इस बार उनकी कुदृष्टि जरूरतमंदों के राशन पर पड़ गई है। उनकी इस हरकत का खामियाजा ग्रामीण अंचल के भोले-भाले लाभार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।
दरपीपुर और जलालपुर तिवारी गांव के अलावा सिंहपुर ब्लॉक के आजादपुर, संग्रामपुर के बलबीरपुर, ढेंगहा, तारापुर, चंडरिया, अंबरपुर, खौफपुर बुजुर्ग में भी चार दिन के भीतर मुफ्त वितरण के लिए आए गेहूं में मिलावट के प्रकरण सामने आ चुके हैं। जिला पूर्ति विभाग ने दरपीपुर, आजादपुर, खौफपुर बुजुर्ग और चंडरिया में मिलावटी गेहूं बदलवा दिया, लेकिन मिलावटखोरों को खोजने का उचित प्रयास नहीं किया। यही वजह रही कि जलालपुर तिवारी में फिर मिलावट का मामला सामने आ गया।
इस बार जिलाधिकारी संजय चौहान खुद जांच करने पहुंच गए। उन्होंने अन्नपूर्णा भवन में रखे गेहूं को जैसे ही हाथ में उठाया, गेहूं के साथ मिट्टी का ढेला भी आ गया। इस कदर मिलावटखोरी देख वह नाराज हुए और कड़ी कार्रवाई की बात कही। अब देखना ये है कि जिला स्तरीय अधिकारियों की जांच असल मिलावटखोर तक पहुंचती है या नहीं, वरना आने वाले दिनों में भी ऐसे प्रकरण देखने पढ़ने को मिलते रहेंगे। डीएम संजय चौहान ने कहा कि गेहूं में मिलावट करने वालाें को बख्शा नहीं जाएगा। जांच रिपोर्ट आते ही एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। मिलावटी राशन तुरंत बदला जा रहा है।
विज्ञापन
जून में 30 हजार क्विंटल गेहूं का होना है वितरण
जून में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को लगभग 30 हजार क्विंटल गेहूं का वितरण किया जाना है। अधिकांश राशन की दुकानाें पर वितरण हो भी चुका है। जहां-जहां से मिलावट की शिकायत आ रही है, वहां गेहूं बदला जा रहा है। हालांकि जलालपुर तिवारी गांव के प्रकरण में शुरुआत में खासी ढिलाई बरती गई, जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। चर्चा तो यह भी हो रही है कि मिलावटखोर राशन का वजन मिट्टी, कंकड़ और नमक से बढ़ाकर गेहूं का घपला करने की फिराक में हैं।